{"_id":"63efb339702df3dfad06728c","slug":"noida-bike-boat-started-on-the-lines-of-ola-uber-will-now-go-bankrupt-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: ओला, उबर की तर्ज पर शुरू हुई बाइक बोट अब होगी दिवालिया, करोड़ों रुपये का घोटाला कर फरार हो गई कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: ओला, उबर की तर्ज पर शुरू हुई बाइक बोट अब होगी दिवालिया, करोड़ों रुपये का घोटाला कर फरार हो गई कंपनी
Fri, 17 Feb 2023 10:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 17 Feb 2023 10:32 PM IST
सार
नोएडा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब, उड़ीसा समेत अन्य प्रदेशों के लोगों ने भी काफी संख्या में निवेश किया था।
विज्ञापन
बाइक बोट (फाइल)
- फोटो : social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओला और उबर टैक्सी सर्विस के तर्ज पर नोएडा में शुरू की गई बाइक बोट स्कीम शुरू करने वाली गर्वित इनोवेटिव लिमिटेड कंपनी चंद दिनों में ही करोड़ों रुपये का घोटाला कर फरार हो गई। कंपनी के खिलाफ हजारों निवेशक कोर्ट की शरण में पहुंचे। जहां मुकदमा लड़ने के बाद कंपनी अब दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
कंपनी के मालिक संजय भाटी समेत उसके अन्य कई सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। इस मामले की जांच सीबीआई को भी सौंपी जा चुकी है। साल 2010 में गर्वित इनोवेटिव प्राइवेट लिमिटेड की शुरूआत संजय भाटी ने की थी। साल 2018 में बाइक बोट स्कीम लॉन्च की। जिसके तहत बाइक के लिए 62200 रुपये का निवेश के बदले निवेशकों को एक साल तक हर माह 9765 रुपये का रिटर्न देने का लालच दिया गया था।
विज्ञापन
स्कीम में नोएडा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब, उड़ीसा समेत अन्य प्रदेशों के लोगों ने भी काफी संख्या में निवेश किया था।
विज्ञापन