फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida becomes helpful for neighboring cities in

कोरोनारोधी टीकाकरण में पड़ोसी शहरों के लिए नोएडा बना मददगार

Sun, 10 Oct 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Noida becomes helpful for neighboring cities in
नोएडा (योगेश शर्मा)। कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाने के मामले में नोएडा पड़ोसी शहरों के लिए बड़ा मददगार बना। टीके लगवाने के लिए जून के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों का नोएडा पर काफी दबाव रहा। अब तक जिले में 25.69 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें पांच लाख से अधिक लोग नजदीकी शहरों से यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन

जिले में तय लक्ष्य से अधिक टीकाकरण के बाद अब स्वास्थ्य विभाग हिसाब-किताब जुटा रहा है। हालांकि, अलग-अलग आबादी वर्ग से संबंधित कोई सर्वे नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती पड़ताल में ऐसे पांच लाख लोग बताए जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी सुविधानुसार दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग शहरों से नोएडा आकर टीके लगवाए हैं। जिले में साल 2021 की अनुमानित आबादी 19.09 लाख है, जबकि 25.69 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिले में 15.89 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य था, जबकि 1.39 लाख अधिक यानी 17.28 लाख लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। हालांकि, अब जिले के लिए टीकाकरण का कोई नया लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन आने वाले दिनों में टीकाकरण कार्यक्रम में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इधर, जिले के तमाम संगठन, आरडब्ल्यूए, औद्योगिक इकाइयां लगातार निशुल्क टीकाकरण के शिविर लगाने की मांग उठा रहे हैं। हालांकि, अभी निजी अस्पताल इस काम को कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

62% पुरुष व 38% महिलाओं को लगे टीके
जिले में कुल टीकाकरण में करीब 62 प्रतिशत पुरुषों की हिस्सेदारी है, जबकि करीब 38 फीसदी टीके महिलाओं को लगे हैं। 15.76 लाख से अधिक पुरुषों और 9.91 लाख से अधिक महिलाओं ने जिले में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाई है।

टीकाकरण अभियान
पहली डोज 17,28,345
दूसरी डोज 8,40,724
कुल टीकाकरण 25,69,069
(नोट: टीकाकरण के आंकड़े 9 अक्तूबर तक के हैं।)
स्लॉट बुक कराकर किसी भी अन्य शहर का व्यक्ति कहीं भी टीका लगवा सकता है। यही वजह है कि जिले में लक्ष्य से अधिक टीके लग चुके हैं। फिलहाल, टीकाकरण कार्यक्रम में बदलाव के कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीके लगेंगे। - डॉ. सुनील कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed