{"_id":"6488c6e1e8a77596a7092464","slug":"noida-authority-will-take-possession-of-canceled-flats-noida-news-c-1-1-fbd1002-625219-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निरस्त हुए फ्लैटों का कब्जा लेगा नोएडा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निरस्त हुए फ्लैटों का कब्जा लेगा नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
निरस्त हुए फ्लैटों का कब्जा लेगा नोएडा प्राधिकरण
सीईओ ने की हाउसिंग, ट्रैफिक सेल और सामान्य प्रशासन की समीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण हाउसिंग विभाग के निरस्त हुए फ्लैटों का कब्जा लेगा। सीईओ रितु माहेश्वरी ने समीक्षा बैठक के दौरान वर्क सर्किल को कब्जा लेने के आदेश दिए। उन्होंने हाउसिंग विभाग के डिफॉल्टर्स को नोटिस भेजने को कहा। उन्होंने हाउसिंग, ट्रैफिक सेल और सामान्य प्रशासन की समीक्षा बैठक के दौरान कई निर्देश दिए।
हाउसिंग विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने सेक्टर-चार, पांच, आठ, नौ और 10 में झुग्गियों को हटाने के बाद उक्त प्लॉट के उपयोग के लिए प्रस्ताव बनाकर देने को कहा। उक्त जमीन के लिए प्राधिकरण एक स्कीम निकालेगा, हालांकि इससे पहले यह देखा जाएगा कि उक्त झुग्गियां कौन से विभाग की जमीन पर बनाई गई थी। जिस विभाग की जमीन खाली होगी। उस पर उसी विभाग के प्लॉट की स्कीम निकाली जाएगी। जहां मिक्स लैंड यूज को मंजूरी मिली है। वहां एक से अधिक विभाग अपनी स्कीम निकाल सकेंगे। सीईओ ने सेक्टर-122 में झुग्गी निवासियों के लिए बनाई गई फ्लैट की स्कीम को फिर से लाने के निर्देश दिए ताकि बचे हुए लोगों को फ्लैटों का आवंटन किया जा सके।
-- -
किराया बकाए के मामले में होगा आवंटन निरस्त
प्राधिकरण ने सामान्य प्रशासन विभाग के तहत कई संपत्तियां किराये पर दी हैं, लेकिन इनका करोड़ों किराया बकाया है। इसकी वसूली के लिए प्राधिकरण ने अभियान भी चलाया था, लेकिन अब भी कई ऐसे डिफॉल्टर हैं जो कि किराया नहीं दे रहे हैं। सीईओ ने समीक्षा बैठक के दौरान ऐसे डिफॉल्टर को नोटिस भेजने और किराये पर दी गई संपत्ति का आवंटन निरस्त करने के आदेश दिए। यही नहीं उन्होंने वेंडिंग जोन के बचे हुए आवंटन को अंतिम रूप देने को कहा। इसके अलावा बचे हुए कैफेटेरिया की स्कीम भी निकालने के आदेश दिए।
विज्ञापन
-- -
सरफेस पार्किंग के टेंडर को अंतिम रूप देने के निर्देश
सीईओ ने ट्रैफिक सेल की समीक्षा बैठक में सरफेस पार्किंग के टेंडर को अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने ई-साइकिल की योजना को और बेहतर तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। शहर के यूटर्न सहित थर्मोप्लास्टिक पेंट आदि का काम तय समय में पूरा करने को कहा।