फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Authority to build 30 parks for children in two months

दो माह में बच्चों के लिए 30 पार्क बनाएगा नोएडा प्राधिकरण

Thu, 30 Sep 2021 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Noida Authority to build 30 parks for children in two months
नोएडा। प्राधिकरण दो माह में बच्चों के 30 पार्क तैयार कराएगा। इसका जिम्मा उद्यान विभाग के तीन उप निदेशकों को दिया गया है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने समीक्षा बैठक में उद्यान विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। बैठक में प्रत्येक सेेक्टरों में आरडब्ल्यूए की सहमति से बनाए जाने वाले एक-एक पार्क को लेकर जानकारी मांगी गई। मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर सीईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि दो माह में तीन उप निदेशक की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में 10-10 बच्चों के पार्क बनवाए जाएंगे। इसके अलावा भित्ति चित्र की पत्रावली स्वीकृति पर बातचीत हुई।
विज्ञापन

दिसंबर में होगा सेक्टर-54-91 वेटलैंड और चिल्ड्रन पार्क का लोकार्पण
सीईओ ने सेक्टर-54 और 91 वेटलैंड के अलावा चिल्ड्रन पार्क का लोकार्पण हर हाल में दिसंबर में कराने को कहा। इसके लिए तय समय में काम पूरा करने का निर्देश दिया गया। 15 अक्तूबर तक प्रत्येक गमलों में पेंटिंग की जाएगी। 5 अक्तूबर तक बचे हुए टेंडर जारी किए जाएंगे। जिनके टेंडर की अवधि समाप्त हो गई है, उनके टेंडर 15 अक्तूबर तक हर दशा में पूरा करने को कहा गया।
विज्ञापन

हर अधिकारी को दो घंटे फील्ड में रहना होगा
प्राधिकरण के उद्यान विभाग के प्रत्येक अधिकारी निदेशक, जीएम, एजीएम को फील्ड में रोजाना कम से कम दो घंटे रहना होगा। इस माध्यम से काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा पार्कों में ठेकेदार, विभागीय सुपरवाइजर, उद्यान निरीक्षक आदि के नाम बोर्ड पर लगाने को कहा गया। 15 दिन के भीतर ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई होगी। बिलों का खुद ही आकलन कर कटौती करनी होगी। यदि मौके पर कार्य खराब पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालतू जानवरों का पंजीकरण शुल्क हुआ 500 रुपये
नोएडा। अब नोएडा पेट रजिस्ट्रेशन एप (एनपीआरए) पर पालतू जानवरों (कुत्ता-बिल्ली) के पंजीकरण शुल्क के लिए वार्षिक 500 रुपये देने होंगे। इससे पहले 1000 रुपये लेने की घोषणा की गई थी। निवासियों की मांग पर प्राधिकरण ने शुल्क कम किया है। प्राधिकरण के मुताबिक, जो व्यक्ति 1000 रुपये दे चुके हैं, उनके जानवरों का पंजीकरण दो वर्ष के लिए लागू रहेगा। प्राधिकरण में पंजीकृत सभी पालतू जानवरों को जन स्वास्थ्य विभाग निशुल्क टीके भी लगाएगा। टीकाकरण का स्थान और समय की जानकारी एप से पंजीकरण कराने वाले मालिकों को दी जाएगी। टीकाकरण का काम एक माह में शुरू किया जाएगा। इसके अलावा अन्य नियम एवं शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed