फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida authority launches app for vehicle parking space booking many facilities available on it know all update

नोएडा: इस एप की मदद से बुक कर सकेंगे वाहन पार्किंग के लिए जगह, पेमेंट समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

Thu, 30 Sep 2021 05:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 30 Sep 2021 05:57 PM IST
सार

इस एप को सुविधाजनक बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने शहर को चार अलग-अलग क्लस्टर में बांट दिया है और सड़क पर पार्किंग व्यवस्था का संचालन करवा रही है। हालांकि इस पार्किंग को विभिन्न ठेकेदारों की कंपनियां चला रही हैं। इनमें से कुछ ठेकेदार ऐसे भी हैं जो कई वर्षों से नोएडा की पार्किंग व्यवस्था को देख रहे हैं। लेकिन इस समय पार्किंग के स्थान कमाई का अड्डा बन गए हैं, जिससे मुक्ति के लिए प्राधिकरण इस एप को लॉन्च करना चाहती है।

विज्ञापन
Noida authority launches app for vehicle parking space booking many facilities available on it know all update
फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा में होने वाली अवैध पार्किंग पर रोक लगाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक मोबाइल एप जारी करने की तैयारी कर रही है। इस एप की मदद से दो हफ्ते में शहर की पार्किंग में अपने वाहन खड़े करने के लिए लोग जगह बुक कर सकेंगे। इसके साथ ही एप पर ये जानकारी भी मिलेगी कि आपके आसपास कौन सा पार्किंग स्पेस खाली है।

विज्ञापन


इस एप को सुविधाजनक बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने शहर को चार अलग-अलग क्लस्टर में बांट दिया है और सड़क पर पार्किंग व्यवस्था का संचालन करवा रही है। हालांकि इस पार्किंग को विभिन्न ठेकेदारों की कंपनियां चला रही हैं। इनमें से कुछ ठेकेदार ऐसे भी हैं जो कई वर्षों से नोएडा की पार्किंग व्यवस्था को देख रहे हैं। लेकिन इस समय पार्किंग के स्थान कमाई का अड्डा बन गए हैं, जिससे मुक्ति के लिए प्राधिकरण ने ये एप लॉन्च करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इस एप की लॉन्चिंग के लिए प्राधिकरण ने एक कंपनी के साथ बैठक कर एप की खासियतों को लेकर एक प्रस्तुति दी है। उम्मीद है कि जल्द ही यह एप लॉन्च होगा और लोगों को पार्किंग की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होंगी ये सुविधाएं
इस एप की सबसे बड़ी खासियत होगी कि आप घर बैठे ही पार्किंग स्लॉट बुक करा सकेंगे।
शहर में जाना भी जाना हो वहां के आसपास पार्किंग स्पेस खोज सकेंगे।
ऑनलाइन पेमेंट की होगी सुविधा।
पार्किंग में वाहन लगाने पर कैश में भी भुगतान की सुविधा होगी।
जहां भी शहर में वैध पार्किंग होगी वहां पूरी तरह मार्किंग कराई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed