{"_id":"6875410a07889afdf40d1249","slug":"noida-authority-launched-plan-for-12-industrial-plots-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: नोएडा प्राधिकरण ने लॉन्च की 12 औद्योगिक प्लॉट की योजना, ई-नीलामी के जरिए होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: नोएडा प्राधिकरण ने लॉन्च की 12 औद्योगिक प्लॉट की योजना, ई-नीलामी के जरिए होगा आवंटन
Mon, 14 Jul 2025 11:52 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा।
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:52 PM IST
सार
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि फेज-1 के अंतर्गत शहर के सेक्टर-1 से 11 तक शामिल हैं। इसमें से सेक्टर-7, 8 और 10 के 5 प्लॉट योजना में शामिल किए गए हैं। सेक्टर-7 के डी ब्लॉक, सेक्टर-8 के एफ ब्लॉक एवं सेक्टर-10 के बी ब्लॉक में खाली प्लॉट का आवंटन इस योजना में किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विस्तार
नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक प्लॉट की योजना लॉन्च की है। इसमें 12 प्लॉट फेज एक और दो के शामिल किए गए हैं। आवेदन 4 अगस्त तक किया जा सकता है। योजना में शामिल सभी प्लॉट का क्षेत्रफल 8 हजार वर्ग मीटर से कम है। प्लॉट का आवंटन प्राधिकरण ई-नीलामी के जरिए करेगा। ई-नीलामी में शामिल होने के लिए ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया की परीक्षा 60 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक के साथ पास करनी होगी। 90 अंक का ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया है, जिसमें औद्योगिक विकास व स्थिरता के कई मानक शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि फेज-1 के अंतर्गत शहर के सेक्टर-1 से 11 तक शामिल हैं। इसमें से सेक्टर-7, 8 और 10 के 5 प्लॉट योजना में शामिल किए गए हैं। सेक्टर-7 के डी ब्लॉक, सेक्टर-8 के एफ ब्लॉक एवं सेक्टर-10 के बी ब्लॉक में खाली प्लॉट का आवंटन इस योजना में किया जाएगा। ये प्लॉट 112 से लेकर 1178 वर्ग मीटर तक के हैं। वहीं फेज-2 में बड़े आकार के प्लाट शामिल हैं। यहां 7 प्लॉट सेक्टर-80 और 162 में हैं। इन दोनों सेक्टर में सबसे छोटा प्लॉट 450 वर्ग मीटर का है वहीं क्षेत्रफल में सबसे बड़े 2 प्लॉट 7430 वर्ग मीटर के हैं। योजना के लिए आवेदन करते समय 29500 रुपये प्रोसेसिंग और प्लॉट की कीमत की 10 प्रतिशत राशि देनी होगी। ई-निलामी के समय रिजर्व प्राइज से अधिक बोली लगानी होगी।
विज्ञापन