{"_id":"6a22c1e40732de942b041c1f","slug":"noida-authority-aims-to-run-100-city-buses-and-build-charging-stations-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा सिटी बस सेवा: 15 जून से 100 ई-बसें उतारने की तैयारी, ई-चार्जिंग स्टेशन भी होंगे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सिटी बस सेवा: 15 जून से 100 ई-बसें उतारने की तैयारी, ई-चार्जिंग स्टेशन भी होंगे तैयार
Fri, 05 Jun 2026 06:05 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:05 PM IST
सार
नोएडा प्राधिकरण ने 15 जून से शहर में 100 सिटी बसें चलाने की योजना बनाई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण करुणेश ने अमर उजाला से बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण की 15 जून से बड़ी योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 15 जून से सिटी बस संचालन शुरू करने की योजना बनाई है। प्राधिकरण का लक्ष्य शुरुआती चरण में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करना है। इसके साथ ही बसों और आम नागरिकों के वाहनों के लिए बड़े स्तर पर ई-चार्जिंग नेटवर्क भी विकसित किया जाएगा।
अमर उजाला से बातचीत में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्ण करुणेश ने बताया कि प्राधिकरण 15 जून से सिटी बस सेवा शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सिटी बसों के सुचारु संचालन के लिए चार्जिंग व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। प्राधिकरण सेक्टर-90 स्थित बस डिपो और बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड पर ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा। सेक्टर-90 बस डिपो में बसों की चार्जिंग के लिए 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
इसके अलावा आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 चार्जिंग स्टेशन ऐसे विकसित किए जाएंगे, जहां नागरिक अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग कर सकेंगे। प्राधिकरण की योजना पूरे शहर में 45 अतिरिक्त ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की भी है। इन स्टेशनों पर लोग अपनी इलेक्ट्रिक कार, बाइक और स्कूटी चार्ज कर सकेंगे।

प्राधिकरण का कहना है कि सिटी बस सेवा और ई-चार्जिंग सुविधाओं को एक साथ विकसित कर शहर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जाएगा। हालांकि अब नजर 15 जून पर टिकी है। देखना होगा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सिटी बसें शहर की सड़कों पर उतरती हैं या फिर योजना को अमलीजामा पहनाने में और समय लगता है।