फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Athourity presented for use taicnic in led

एलईडी में तकनीकी प्रयोग पर प्राधिकरण को मिला पुरस्कार

Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Noida Athourity presented for use taicnic in led
प्राधिकरण को मिला पुरस्कार।
एलईडी में तकनीकी प्रयोग पर प्राधिकरण को मिला पुरस्कार
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण को एलईडी (लाइट इमिटिंग डायोड) लाइटों में तकनीक का प्रयोग पर इंटरनेट ऑन थिंक (आईओटी) समिट में पुरस्कार मिला है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग के उप महाप्रबंधक एसके गुप्ता और वरिष्ठ प्रबंधक आरपी सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक प्राधिकरण ने शहर में विभिन्न स्थानों पर 72000 एलईडी लाइटें लगाई हैं। इनमें लोरान तकनीक का प्रयोग किया गया है। इस तकनीकी का प्रयोग15 हजार एलईडी लाइटों को सेक्टर-39 स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर से सीधे जोड़ा गया है। अधिकारियों ने बताया कि तकनीक के सहारे प्राधिकरण को यह पता चल पा रहा है कि उक्त 15 हजार एलईडी में से कौन सी लाइटें जल रहीं है या कौन सी बंद हैं। यही नहीं अगर एलईडी लाइट खराब है तो भी इसका पता चल जाएगा। इसके अलावा ऊर्जा खपत का भी पता चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक एक साथ 15 हजार एलईडी लाइटों में इसका प्रयोग करने वाला नोएडा देश का पहला शहर बन गया है। अभी तक जिन शहरों में भी इस तकनीक का प्रयोग किया है। उनमें एलईडी लाइटों की संख्या काफी कम रही है। तकनीकी को प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया है। इसे आगे और बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

यह होती है लोरान तकनीक
लोरान तकनीक में प्रत्येक लाइट प्वाइंट आई क्लाउड के सहारे अपना डाटा सीधा कंट्रोल कमांड सेंटर को ट्रांसफर करता है और इससे एक शत प्रतिशत निगरानी और नियंत्रण करने में आसानी होती है। लोरान नेटवर्क अपने आप में इस प्रयोग के लिए विख्यात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed