फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Airport: Three taxiways will be built to reach the runway

नोएडा एयरपोर्ट : रनवे तक पहुंचने के लिए बनाए जाएंगे तीन टैक्सी-वे

Fri, 08 Apr 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Noida Airport: Three taxiways will be built to reach the runway
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे और टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य मई के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा। रनवे तक पहुंचने के लिए तीन टैक्सी-वे बनाए जाएंगे। टैक्सीवे का डिजाइन ऐसा होता जिससे यात्रियों को कम से कम पैदल चलना पड़े। अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट का पहला रनवे कोड-ई श्रेणी का बनेगा। इससे 60 मीटर लंबे पंख वाले विमान उड़ सकेंगे। वर्ष 2024 में यहां से उड़ान शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बोर्ड बैठक में विकास योजना को अनुमति मिल गई है। एयरपोर्ट की साइट पर चार गांवों की जमीन को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। हालांकि दो गांवों की जमीन सेे मलबा हटाने का कार्य जारी है। वहीं जमीन समतल करने का बचा कार्य 10 दिन में पूरा हो जाएगा। एयरपोर्ट की चहारदीवारी का निर्माण कार्य जारी है। अभी तक करीब 9 किमी की लंबाई में चहारदीवारी का निर्माण किया जा चुका है जबकि करीब 8 किलोमीटर का काम बचा है।
विज्ञापन

लखनऊ में मंगलवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की बोर्ड बैठक डेवलपमेंट प्लान को मंजूरी के बाद यमुना प्राधिकरण में अधिकारियों की एक बैठक हुई। नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि निर्माण से संबंधित सारी औपचारिकताएं इसी माह पूरी कर ली जाएंगी। मई के पहले सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट पर पहले रनवे की लंबाई 3900 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी। इस पर 60 मीटर लंबे पंख वाले विमान उड़ सकेंगे। जबकि दूसरे रनवे रनवे से 75 मीटर लंबे पंख वाले विमान उड़ सकेंगे और वह कोड एफ बनाया जाएगा। पहले साल पांच लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टर्मिनल में 10 गेट घरेलू उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए होंगे। वहीं दो गेट अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए होंगे।
आपूर्ति के लिए बनेगा 220 केवी का बिजली सब स्टेशन
एयरपोर्ट पर बिजली आपूर्ति को बेहतर रखने के लिए 220 केवी का सबस्टेशन बनाया जाएगा। इसके अलावा इतने ही पावर के बैकअप के लिए जनरेटर लगवाया जाएगा। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड 28 अप्रैल तक निर्माण के लिए एजेंसी का चयन कर लेगी। फिलहाल तीन कंपनियां दौड़ में शामिल हैं। इनमें से दो कंपनियों को काम सौंपा जाएगा ताकि रनवे और टर्मिनल बिल्डिंग के काम में कोई दिक्कत नहीं आए। डेवलपमेंट प्लान पास होने के बाद अब इसकी रोजाना निगरानी होगी। अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड कंपनी का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed