{"_id":"605156a68ebc3ecbaa3c4405","slug":"noida-airport-news-water-draining-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट में एकत्र पानी को जेवर और पतवाहा नाले से निकाला जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट में एकत्र पानी को जेवर और पतवाहा नाले से निकाला जाएगा
Wed, 17 Mar 2021 06:38 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 17 Mar 2021 06:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
नोएडा एयरपोर्ट से पानी निकासी की योजना तैयार कर ली गई है। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया की अध्यक्षता में मंगलवार को सिंचाई विभाग की बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि नोएडा एयरपोर्ट में एकत्रित पानी को जेवर नाला और पतवाहा नाले से निकाला जाएगा। दोनों नाले अलग-अलग दिशा में बहते हैं। एयरपोर्ट परिसर से पानी निकासी के लिए नाले बनेंगे, जो कि इन दोनों बड़े नालों से जुड़ेंगे। पतवाहा नाले को एयरपोर्ट की परिधि से डायवर्ट करने के लिए भी योजना है। इस पर करीब 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि नालों के डायवर्जन से आसपास रहने वालों को परेशानी नहीं होगी। एयरपोर्ट की जरूरत को देखते हुए डायवर्जन किया जा रहा है।
विज्ञापन