फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida airport may get conditional NOC for inauguration

Noida News: उद्घाटन के लिए नोएडा एयरपोर्ट को मिल सकती है कंडीशनल एनओसी

Tue, 13 Jan 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Noida airport may get conditional NOC for inauguration
- सभी सुरक्षा मानक पूरे करने करने के बाद ही होगा कॉमर्शियल फ्लाइट का संचालन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उद्घाटन के लिए तय समय सीमा में मानकों को पूरा करने की गारंटी देने के बाद हवाई अड्डे को सशर्त अनापत्ति प्रमाण पत्र (कंडीशनल एनओसी) मिलने की संभावना है। हालांकि एयरपोर्ट से कॉमर्शियल फ्लाइटों का संचालन तभी शुरू होगा जब सभी सुरक्षा मानक पूरी तरह से लागू हो जाएंगे।
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बकास) ने पहले 25 सुरक्षा कार्यों की कमी पर आपत्तियां दर्ज की थीं। इनमें सीसीटीवी, चहारदीवारी के पास वॉच टावर, कुछ सुरक्षा उपकरणों को बदलने समेत कई बिंदु शामिल थे। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इनमें से अधिकांश कार्य पूरे कर लिए हैं, जबकि शेष कार्यों पर युद्धस्तर पर काम जारी है। जनवरी में बकास की टीमों ने लगातार निरीक्षण किया। अब तय समय में शेष मानकों को पूरा करने की शर्त पर कंडीशनल एनओसी जारी किया जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक यह प्रमाण पत्र केवल उद्घाटन के लिए मान्य होगा। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन को एक स्व-घोषणा पत्र देना होगा कि सभी सुरक्षा आपत्तियों का निस्तारण तय समय में किया जाएगा। इसके बाद ही डीजीसीए लाइसेंस जारी करेगा और कॉमर्शियल फ्लाइटों की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन



उद्घाटन की संभावित तिथि होगी तय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि 15 जनवरी के बाद एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा सकता है। माना जा रहा है कि कंडीशनल एनओसी मिलने के बाद उद्घाटन की तिथि तय हो जाएगी। हालांकि, यात्रियों को कॉमर्शियल फ्लाइटों के संचालन के लिए अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed