{"_id":"60ff151a8ebc3e585b586652","slug":"noida-airport-foundation-stone-may-be-laid-next-month-noida-news-noi595877840","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट : अगले माह हो सकता है शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट : अगले माह हो सकता है शिलान्यास
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट साइट का निरीक्षण करते पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, जेवर ?
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा/जेवर। नोएडा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण जल्द शुरू होने के आसार हैं। कार्यक्रम स्थल तय करने के लिए सोमवार को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, यीडा सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। जेवर विधायक ने अगले माह के अंत में शिलान्यास होने की उम्मीद जताई है।
नोएडा एयरपोर्ट की सभी कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एयरपोर्ट का मास्टर प्लान भी तैयार है और टर्मिनल की डिजाइन भी फाइनल की जा चुकी है। अब प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों की इसकी नींव रखवाने की तैयारी में जुट गई है। शिलान्यास कार्यक्रम जेवर में एयरपोर्ट साइट पर कराने की योजना है। इसे देखते हुए सोमवार को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह एयरपोर्ट की साइट पर पहुंचे। उन्होंने रन्हेरा पुलिस चौकी के पास नोएडा एयरपोर्ट की साइट देखी।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर-झाझर मार्ग के समीप रन्हेरा चौकी के पास रन्हेरा गांव की जमीन पर कार्यक्रम स्थल रखने का सुझाव दिया, जिसको पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह सहित सभी अधिकारियों ने उचित मानते हुए तैयारी शुरू कर दी। 29,560 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का 22 अगस्त के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास कराया जा सकता है। कार्यक्रम के लिए एजेंसी का चयन होने के बाद इस जगह को बताते हुए कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार, यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, उपजिलाधिकारी जेवर रजनीकांत मिश्र आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
मेडिकल डिवाइस पार्क की भी तैयारी
एयरपोर्ट के शिलान्यास के साथ ही मेडिकल डिवाइस पार्क को भी हरी झंडी देने की योजना है। सेक्टर-28 में प्रस्तावित परियोजना को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को नोएडा एयरपोर्ट के बाद पुलिस कमिश्नर, यीडा साईओ व विधायक ने इसकी भी साइट देखी है। कुल 350 एकड़ में प्रस्तावित मेडिकल डिवाइस पार्क के पहले चरण में 210 एकड़ का विकास कार्य होगा। इसमें प्लॉट के साथ ही शेड भी होंगे। यहां 2000 वर्ग मीटर से लेकर 10 हजार वर्ग मीटर तक के आकार के भूखंड होंगे। स्टार्ट अप वालों के लिए प्लॉट आरक्षित किए जाएंगे। यीडा ने इस प्रोजेक्ट के लिए आईआईटी कानपुर को नॉलेज पार्टनर बनाया है।
नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कराने की तैयारी चल रही है। अगले माह के अंत में कार्यक्रम हो सकता है। कार्यक्रम स्थल देखने के लिए ही सोमवार को साइट देखी गई है। रन्हेरा के पास कार्यक्रम कराने का सुझाव दिया गया है।- धीरेंद्र सिंह, जेवर विधायक