फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida air pollution reduced, AQI 394

Noida News: नोएडा की हवा में प्रदूषण घटा, एक्यूआई 394

Fri, 10 Nov 2023 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Noida air pollution reduced, AQI 394
नोएडा की हवा में प्रदूषण घटा, एक्यूआई 394
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा की हवा में बृहस्पतिवार को मामूली सुधार देखने को मिला। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 24 घंटे पहले दर्ज किए गए 405 से घटकर 394 पहुंच गया। हालांकि अधिकारी दिवाली तक प्रदूषण में सुधार होने की संभावना से इन्कार कर रहे हैं। सीपीपीबी की रिपोर्ट के मुताबिक गौतमबुद्धनगर में अभी प्रदूषण में कमी नहीं आई है। नोएडा में भी सेक्टर-62 की हवा नहीं सुधर सकी है। यहां लगातार एक्यूआई 400 के ऊपर बना हुआ है जोकि प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने का संकेत है। यहां बृहस्पतिवार को भी रात आठ बजे के करीब 426 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। यूपीपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि लगातार निरीक्षण कर प्रदूषण फैलाने की वजहों को दूर किया जा रहा है। निर्माण कार्य पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से मैकेनिकल स्वीपिंग और पानी के छिड़काव की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed