{"_id":"63c1b0565a625f1ad816a37f","slug":"noida-12-students-stuck-in-lift-for-20-minutes-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida : लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे 12 छात्र, रात में देर तक होता रहा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida : लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसे रहे 12 छात्र, रात में देर तक होता रहा हंगामा
Sat, 14 Jan 2023 12:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट में फंसे बच्चे बाहर निकलते हुए...
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के कमर्शियल बेल्ट स्थित एसएल टावर में शुक्रवार रात 12 छात्र 20 मिनट तक फंसे रहे। छात्रों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद टेक्नीशियन की मदद से छात्रों को बाहर निकाला गया। आरोप है कि घटना के दौरान लिफ्ट का अलार्म भी काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
कमर्शियल बेल्ट स्थित वीएमसी क्लासेस में नीट आदि की तैयारी कर रहे छात्र शुक्रवार रात लगभग 8 बजे कोचिंग लेकर लौट रहे थे। लगभग 12 छात्र चौथी मंजिल से लिफ्ट में नीचे आने के लिए दाखिल हुए थे। इसी दौरान लिफ्ट खराब होकर बीच में रुक गई। छात्रों ने शोर मचाया और अलार्म बजाने का प्रयास किया। इसके बाद छात्र ने मोबाइल से कॉल कर इंस्टीट्यूट के शिक्षक आदि को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस और मेंटीनेंस कर्मचारियों को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके बाद टेक्नीशियन पहुंचे। कुछ देर के प्रयास के बाद छात्रों को लिफ्ट खोलकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ लोग ओवरलोड का हवाला देने लगे। इस पर वहां मौजूद लोगों ने इसे बहानेबाजी बताते हुए कहा कि अगर लिफ्ट ओवरलोड होती तो आगे ही नहीं बढ़ती। बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे सभी छात्रों को लिफ्ट से बाहर निकाल दिया गया है।