{"_id":"6600505e58db29987f09f086","slug":"no-work-of-the-public-will-be-stopped-aap-noida-news-c-340-1-del1011-43611-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का नहीं रुकेगा कोई भी काम : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का नहीं रुकेगा कोई भी काम : आप
विज्ञापन
विधायकों-पार्षदों ने की बैठक, दिलाया दिल्लीवालों को भरोसा
केजरीवाल का संदेश दिल्लीवालों तक पहुंचाएंगे सभी नेता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिविक सेंटर में रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों और पार्षदों की अहम बैठक हुई। इसमें आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले आदेश की जानकारी दी। साथ ही, बताया कि जनता का कोई भी काम रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सभी विधायकों-पार्षदों और कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के संदेश को दिल्ली की जनता तक पहुंचाने को कहा।
उन्होंने कहा कि जनता को बताएं कि बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत अन्य निशुल्क सुविधाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी। डॉ. पाठक ने कहा कि किसी भी सूरत में आप का एक भी कार्यकर्ता नहीं टूटेगा। मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। जेल से सरकार चलाएंगे। जेल से आदेश पास होंगे और हम अमल करेंगे। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे एक भी आदमी तोड़कर दिखाओ। 400 पार का नारा लगाने वालों ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर अपने आपको 40 पर समेटने का कदम उठा लिया है।
देश में एक टर्निंग पॉइंट: गोपाल राय
गोपाल राय ने कहा कि सभी को लगता है कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन और केजरीवाल जेल में हैं। अब आम आदमी पार्टी तो खत्म हो जाएगी, लेकिन न पार्टी होगी और न ही लड़ाई रुकेगी। हर कदम पर रणनीति बनाकर आगे बढ़ना पड़ेगा। पूरे देश में केजरीवाल की गिरफ्तारी एक टर्निंग पॉइंट बनने जा रहा है।
विज्ञापन
पूरी दुनिया में हो रही चर्चा : आतिशी
मंत्री आतिशी ने कहा कि आज का समय सिर्फ आम आदमी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा समय है, जब देश।दुनिया हम सभी की तरफ देख रही है। देश में पहली बार हुआ है, जब चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।