फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No trouble for main roads of Balai village, people upset

बलई गांव के मुख्य रास्तों का निर्माण नहीं, लोग परेशान

Thu, 11 Feb 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
No trouble for main roads of Balai village, people upset
बलई गांव में जर्जर मार्ग। - फोटो : Mewat
नूंह। नगीना खंड के गांव बलई में कई मुख्य रास्तों का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति भारी रोष पनप रहा है। जुनैद खान, मुरसलीम, जुबैर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की पीडब्ल्यूडी सड़क से हाजी कारी के मकान तक का रास्ता कच्चा है। ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरसात होने पर घरों से निकलना मुश्किल हो पा रहा है। रात के समय में उनकी यह परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को और अधिक परेशानी हो जाती है। वैसे इसकी शिकायत कई बार सीएम विंडो, मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर भी शिकायत की है। लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा उनकी शिकायत को अधिकारियों के साथ मिलकर निपटारा करा दिया जाता है। धरातल पर समस्या पहले जैसी ही बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस शिकायत को लेकर वह उपायुक्त से भी मिल चुके हैं। बार बार शिकायत करने पर भी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह आगामी पंचायती चुनावों में सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं इस बारे में उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि ग्रामीणों की इस समस्या के बारे में जानकारी ली जाएगी। ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। प्रशासन द्वारा लोगों की सभी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed