फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No reduction will be allowed in the honor of martyrs

शहीदों के मान-सम्मान में नहीं आने दी जाएगी कमी

Thu, 09 Sep 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
No reduction will be allowed in the honor of martyrs
नगीना। शहीदों के मान-सम्मान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी गांव, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाती आ रही है। यह बातें कांग्रेस पार्टी विधायक दल के नेता चौधरी आफताब अहमद ने शहीद मोनू राम के गांव जाटका शिशवाना पहुंचकर कहीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन

मोनू राम के नाम पर खेल स्टेडियम, स्कूल और सड़क का नाम रखा जाना उचित होगा ताकि ये आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दे सके। चाहे अजरुदीन हो या फिर मोनू राम या अन्य उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है। इतिहास में उनका नाम स्वर्णिम पन्नों में लिखा जा चुका है, हमें उन पर गर्व है। नूंह विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मेवात की धरती बलिदान और गौरव गाथाओं से ओतप्रोत है। जो तथाकथित ताकतें मेवात के लोगों को बुरा भला कहती हैं, वह सबसे पहले मेवात की जमीनी सच्चाई अवश्य हासिल करें। उन्हें हमारे शहीदों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर गोरवाल रत्न चौधरी, असगर हुसैन, राज्य पुरस्कार विजेता सफी मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed