फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No public transport available at night on the Surajpur-Dadri road; employees forced to walk home.

Noida News: सूरजपुर-दादरी मार्ग पर रात में सार्वजनिक परिवहन नहीं, पैदल घर जाने को मजबूर कर्मचारी

Wed, 28 Oct 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
No public transport available at night on the Surajpur-Dadri road; employees forced to walk home.
- औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों को होती है परेशानी, कई बार बस चलाने की उठ चुकी है मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर से दादरी के बीच रात में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने से औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात नौ बजे के बाद ऑटो का संचालन बंद होने पर कर्मचारियों को पांच से छह किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ता है। श्रमिकों की सुविधा के लिए इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने की मांग कई बार उठ चुकी है। सूरजपुर और दादरी के गांवों के बीच औद्योगिक क्षेत्र साइट-सी स्थित है। यहां छोटे-बड़े करीब दो हजार कारखाने हैं, जिनमें 24 घंटे काम होता है। प्रतिदिन हजारों कर्मचारी यहां काम करने आते हैं। औद्योगिक क्षेत्र दादरी-सूरजपुर मार्ग और 130 मीटर रोड के आसपास फैला है। इसके बावजूद सूरजपुर से दादरी के बीच सार्वजनिक बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
कर्मचारियों को आवागमन के लिए मुख्य रूप से ऑटो पर निर्भर रहना पड़ता है। रात में ऑटो बंद होने के बाद उन्हें निजी वाहनों से लिफ्ट लेने या पैदल जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं मिलता। रात में रैपिडो जैसी कैब सेवा भी आसानी से उपलब्ध नहीं होती। वहीं, अधिक किराये के कारण कई कर्मचारी निजी कैब का खर्च नहीं उठा पाते हैं। समस्या को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी और श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी कई बार रोडवेज अधिकारियों से बस सेवा शुरू करने की मांग कर चुके हैं। आईईए अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि रात में सार्वजनिक परिवहन मिलने से कर्मचारियों को राहत मिलेगी और सुरक्षित आवागमन का विकल्प भी उपलब्ध होगा। औद्योगिक क्षेत्रों के नजदीक से गुजरने वाले मार्गों पर सिटी ई-बसें चलाने के लिए प्राधिकरण और एआरटीओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

दादरी से परी चौक तक बस चलाने की योजना-
नोएडा सिटी ई-बस के एआरएम राजेश वर्मा ने बताया कि दादरी से सूरजपुर होते हुए परी चौक तक बस सेवा शुरू होने से औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। इसके लिए जल्द सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद इस मार्ग पर बस संचालन शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed