फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No prior arrangements were made along the Parikrama route.

Noida News: परिक्रमा मार्ग पर पहले से नहीं किए इंतजाम

Thu, 30 Oct 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
No prior arrangements were made along the Parikrama route.
अहिल्यागंज परिक्रमा मार्ग पर कार्य करती जेसीबी के बराबर से निकलते श्रद्धाल।
मथुरा। अक्षय नवमी पर बुधवार से शुरू हुई परिक्रमा श्रद्धालुओं के लिए कांटों से भरी रहेगी। नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते परिक्रमा मार्ग पर पग-पग पर बाधा हैं। परिक्रमा मार्ग का न सौंदर्यीकरण कराया है और न मार्ग व्यवस्थित कराया है। परिक्रमार्थियों के निकलने के बाद जिम्मेदार जागे हैं। अब निगम की टीम परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी है।
विज्ञापन

मार्ग पर जगह-जगह कूड़ा-कचरा के साथ-साथ कच्चे मार्गों पर कीचड़ है। कई क्षेत्रों में सड़कें जर्जर हैं और गहरे गड्ढे हैं और मार्ग पूरी तरह से समतल नहीं है। मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे रात के समय अधिकांश हिस्सों में अंधेरा पसरा है। सबसे बड़ा खतरा खुले नाले हैं, जो रात के अंधेरे में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। जगह-जगह गंदगी और छुट्टा पशुओं का जमावड़ा निगम की स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने परखीं व्यवस्थाएं


नगर आयुक्त ने बुधवार को अक्रूर मंदिर से होकर अहिल्यागंज तक कच्चा परिक्रमा मार्ग का पैदल भ्रमण कर किया। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं मिट्टी डलवाकर समतलीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही परिक्रमार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं श्रद्धा के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, सहायक अभियंता सोमेश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed