फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   no parking at aqwa line metro on first day

पहले दिन नहीं खुलेगी एक्वा लाइन पर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग

Fri, 04 Sep 2020 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
no parking at aqwa line metro on first day
पहले दिन नहीं खुलेगी एक्वा लाइन पर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग
विज्ञापन

नोएडा। आगामी सात सितंबर से एक्वा लाइन पर मेट्रो का संचालन शुरू होगा। लॉकडाउन के बाद पहली बार सेवा शुरू होने जा रही है, लेकिन पहले दिन स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पाएगी। बाद में राइडरशिप के आधार पर सात स्टेशनों पर पार्किंग मिलेगी। सामान्य संचालन के दौरान एक्वा लाइन के 10 स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा मिली थी। संचालन खुद नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) कर रहा था। इससे पहले ठेके के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन कोई भी एजेंसी आगे नहीं आई। अब जबकि एक बार फिर से संचालन शुरू हो रहा है तो फिर से वही समस्या सामने है। हालांकि, एनएमआरसी प्रबंधन का कहना है कि संचालन शुरू होने पर लगेगा कि स्टेशनों पर पार्किंग की जरूरत है तो सुविधा शुरू करा दी जाएगी। मेट्रो प्रबंधन ने बताया कि योजना के मुताबिक, सात स्टेशनों पर आने वाले दिनों में डिमांड के आधार पर पार्किंग शुरू की जा सकती है। इसमें सेक्टर-51, 76, 137, 142, डेल्टा-1, केपी-2 और अल्फा-1 शामिल हैं।

ऑन स्पॉट होगा स्टॉपेज की अवधि पर निर्णय
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपायों के तहत ब्लू लाइन मेट्रो ने स्टेशन पर स्टॉपेज की अवधि बढ़ा दी है। लेकिन एनएमआरसी ने ऐसा नहीं किया है। प्रबंधन का कहना है कि एक्वा लाइन पर 30 सेकेंड तक मेट्रो की स्टॉपेज रहती है। अब स्टेशन कंट्रोलर और ड्राइवर से कहा गया है कि अगर भीड़ बढ़ती है तो वह ऑन स्पॉट निर्णय लेते हुए स्टॉपेज की अवधि को बढ़ा सकते हैं, ताकि आपाधापी की हालत न बन पाए। खास बात यह है कि सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed