{"_id":"6a58fb438f5f90361602014b","slug":"no-fixed-schedule-for-e-bus-service-passengers-inconvenienced-noida-news-c-23-1-lko1064-100310-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ई-बस सेवा का समय तय नहीं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ई-बस सेवा का समय तय नहीं, यात्री परेशान
विज्ञापन
ई-बस सेवा का समय तय नहीं, यात्री परेशान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर में शुरू हुई सिटी ई-बस सेवा का समय और समय-सारणी तय न होने से यात्री परेशान हैं। बसों की लोकेशन जानने के लिए बना मोबाइल ऐप भी चालू नहीं हो सका है। यात्री जयभगवान का कहना आधे से पौने घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ता है। समय पर बस न मिलने से लोग अन्य साधनों से यात्रा करने को मजबूर हैं, जिससे बसें खाली दौड़ रही हैं। स्थानीय यात्रियों ने हर आधे घंटे में बसों के संचालन और प्रत्येक स्टॉप पर एक मिनट के ठहराव की मांग की है।
दादरी से परी चौक रूट शुरू
इस बीच, दादरी (तिलपता-सूरजपुर होते हुए) से परी चौक के लिए नई ई-बस सेवा शुरू की गई है। हालांकि, दादरी तिराहे पर बसों के खड़े होने का निश्चित स्थान तय न होने से यात्रियों को बसें पकड़ने में असुविधा हो रही है। दादरी के समाजसेवी डा. आनंद आर्य समेत स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बस ठहराव के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की है।