फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No crackers use in Dashara

दशहरे पर पुतलों में नहीं होगा पटाखों का इस्तेमाल

Wed, 25 Sep 2019 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
No crackers use in Dashara
दशहरे पर पुतलों में नहीं होगा पटाखों का इस्तेमाल
विज्ञापन

नोएडा। इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाने पर पटाखों की आवाज नहीं आएगी। प्रशासन ने रामलीला संचालकों को पत्र भेजकर साफ कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के आदेशों के तहत पुतलों के दहन के दौरान तेज आवाज और बारूद वाले पटाखों का इस्तेमाल नहीं किया जाए। सिर्फ ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति लेनी होगी। रामलीला मंचन में भी निर्धारित ध्वनि का ही प्रयोग किया जा सकेगा।
सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के पैरा-6 में स्पष्ट लिखा है कि त्योहारों पर एनजीटी के आदेशों का पालन कराया जाए। इसी के तहत रामलीला संचालकों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि किसी भी पुतले में बारूद वाले पटाखे न लगाए जाएं। पुतलों में प्लास्टिक पेंट के इस्तेमाल पर भी पाबंदी लगाई गई है। दुर्गा पूजा में भी इस तरह की सावधानियां बरतने को कहा गया है। दुर्गा पूजा आयोजकों को कहा गया है कि मूर्ति बनाने में मिट्टी के अलावा किसी और प्रतिबंधित चीज का इस्तेमाल न किया जाए। मूर्तियों को रंगने में आर्गेनिक कलर का ही प्रयोग करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण करेगा मूर्तिकारों का पंजीकरण
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिले में तीनों प्राधिकरण की ओर से मूर्तिकारों का पंजीकरण कराया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण कराए ही मूर्ति बनाकर बेचता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन कीर्तन के दौरान भी रखें ध्यान
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि भजन कीर्तन और जागरण में भी यदि डीजे आदि बजाकर ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा है तो उसे भी बंद कराया जाएगा। इस संबंध में आरडब्लूए, सामाजिक संगठन और रामलीलाओं के संचालकों को पत्र भेजकर सूचित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed