{"_id":"6ade2a770025fe88c10f2914","slug":"nmrc-receives-award-for-savings-of-500-crore-grnoida-news-c-1-noi1095-4871498-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 500 करोड़ की बचत पर एनएमआरसी को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 500 करोड़ की बचत पर एनएमआरसी को मिला पुरस्कार
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) को राष्ट्रीय स्तर का विशेष पुरस्कार मिला है। भुवनेश्वर में आयोजित अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026 में यह पुरस्कार दिया गया। सिविल संरचना के डिजाइन में सुधार और बुनियादी ढांचे की लागत में बचत के लिए एनएमआरसी को सम्मानित किया गया।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक क्रांति शेखर सिंह और महाप्रबंधक (परियोजना) प्रदीप यादव को पुरस्कार प्रदान किया। एनएमआरसी की इस पहल से एक्वा लाइन की तीन विस्तार परियोजनाओं में लगभग 500 करोड़ रुपये की संभावित लागत वृद्धि रोकी जा सकी। इसे सार्वजनिक धन के बेहतर उपयोग का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तकनीकी सुधार को लागू करने से चालू वित्त वर्ष में देश की अन्य मेट्रो और राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में भी हजारों करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक कृष्ण करुणेश ने इस उपलब्धि के लिए टीम को बधाई दी। ब्यूरो