फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NMRC can run city bus on 11 routes

एनएमआरसी 11 रूट पर चला सकता है सिटी बस

Tue, 04 Jan 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
NMRC can run city bus on 11 routes
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) शहर में 11 रूट पर 50 सिटी बस दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। इन बसों को मेट्रो फीडर के रूप में संचालित किया जाएगा। एनएमआरसी की एमडी रितु माहेश्वरी ने सेवन एक्स के लोगों को भरोसा दिलाया है कि इसी माह सिटी बस के लिए टेंडर किया जा सकता है। सोमवार को पिंक वेंडिंग जोन और एफएनजी मार्ग की मरम्मत के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए एमडी सेवन एक्स सोसाइटी पहुंची थीं। वहां कुछ लोगों ने उनसे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर बात की। लोगों का कहना था कि एक सेक्टर से दूसरे तक जाने के लिए ऑटो ही का सहारा है। ऐसे में सिटी बस की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि पूर्व में भी एनएमआरसी द्वारा सिटी बसों का संचालन किया गया था, लेकिन कोरोना के कारण बंद कर दिया गया। लोगों की सहूलियत के लिए इस सेवा को फिर से शुरू कराया जाना चाहिए। इस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने भरोसा दिया कि सिटी बस संचालन पर विचार किया जा रहा है। इसी माह टेंडर भी जारी किया जा सकता है। कुल 50 बसों को उतारा जाएगा, जो 11 रूटों पर संचालित होंगी। यह रूट सभी मेट्रो स्टेशनों को जोड़ते हुए तैयार किए जाएंगे। इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा की कई कालोनियों के लोगों को भी सार्वजनिक सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सीएम से इलेक्ट्रिक बस चलाने की मांग
फोनरवा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नोएडा में भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मांग की है। फोनरवा महासचिव केके जैन ने बताया कि पुराने और नए सेक्टरों के बीच 10 से 15 किमी की दूरी है। सेक्टर को जोड़ने के लिए उचित सार्वजनिक परिवहन नहीं होने से निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सेक्टरों के बीच बेहतर संपर्क के लिए इलेक्ट्रिक बसों को सिटी बस सेवा के रूप में चलाने की आवश्यकता है। इससे वायु प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed