फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   nitin murder case

Noida News: भाई की हत्या का बदला लेने के लिए नितिन को बनाया निशाना

Wed, 25 Feb 2026 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
nitin murder case
भाई की हत्या का बदला लेने के लिए नितिन को मारा
विज्ञापन

-इकोटेक वन थाना पुलिस ने षड़यंत्र रचने वाले मामा राजेश व भांजे नितिन को किया गिरफ्तार
-एक दिन पहले से की जा रही थी हत्यारोपी मृतक नितिन की रैकी, पड़ोसी मोनू रख रहा था नजर
-पोस्टमार्टम के बाद देर शाम गांव में किया गया नितिन का अंतिम संस्कार, पुलिस बल रहा तैनात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक वन थाना पुलिस नितिन नागर की हत्या के आरोप में अब तक मुख्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य घायल आरोपी का पुलिस निगरानी में अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि वर्ष 2024 में हुई विनय की हत्या का बदला लेने के लिए छोटे भाई ने अपने मामा के साथ षड़यंत्र रचा और दोस्तों के साथ मिलकर नितिन की हत्या की है। हत्या से एक दिन पहले मृतक की रेकी की जा रही थी। वहीं बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मृतक नितिन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मंगलवार सुबह लुक्सर गांव में नितिन नागर की पत्नी के सामने गोली मारकर व गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर गांव के ही नितिन, जीते, सचिन, मोनू व विपिन और घंघोला निवासी राजेश समेत 7 के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। रात में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी माेनू निवासी लुक्सर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि बुधवार को दो आरोपी राजेश निवासी घंघोला और नितिन निवासी लुक्सर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू को हाथ में गोली लगी है। उसका एक निजी अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। वहीं अन्य आरोपी सचिन, विपिन व एक अन्य अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी नितिन है। वर्ष 2024 में नितिन के भाई विनय की हत्या की गई थी। विनय की हत्या का मुख्य आरोपी मृतक नितिन नागर था। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए नितिन ने अपने मामा राजेश व दोस्तों के साथ मिलकर नितिन नागर को मारा है। नितिन नागर की हत्या का षड़यंत्र नितिन व उसके मामा राजेश ने मिलकर रचा है।
विज्ञापन

एक दिन पहले से की जा रही थी रेकी : पुलिस जांच में पता चला है कि नितिन नागर की हत्या की योजना दो साल पहले बन चुकी थी, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद से हत्या करना तय कर लिया गया था। हत्या से एक दिन पहले आरोपियों ने नितिन नागर की रेकी शुरू कर दी थी। आरोपी मोनू का घर मृतक नितिन नागर के घर के सामने हैं। जो लगातार नितिन पर नजर रख रहा था। साथ ही अन्य ज्यादातर आरोपी भी गांव के हैं। वो भी रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नितिन उठा रहा था दोस्तों का खर्च : पुलिस ने बताया कि जीते, सचिन व विपिन मुख्य आरोपी नितिन के दोस्त हैं। सभी आरोपी कुछ काम नहीं करते हैं। नितिन ही सभी का खर्च उठाता था। उसी ने सभी को पाला हुआ था। जिसके बदले आरोपियों ने हत्या में नितिन का साथ दिया। आरोपियों में से ज्यादातर गांव छोड़ फरीदाबाद में रह रहे थे। सचिन को कुछ माह पहले ही थाना पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article