फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nine more children corona infected in Noida, health department alert

नोएडा में नौ और बच्चे कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Thu, 14 Apr 2022 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Nine more children corona infected in Noida, health department alert
नोएडा। दो साल बाद खुले स्कूलों पर कोरोना संक्रमण का संकट गहराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 9 और कोरोना संक्रमित बच्चों की पुष्टि की। नोएडा में चार दिन में 30 से ज्यादा बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है, इनमें 17 बच्चे हैं। जिनका उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। उधर, स्कूली बच्चों में बढ़ रहे संक्रमण से जिला स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जनपद में 609 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई थी, जिसमें 33 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अप्रैल में यह आंकड़ा सर्वाधिक है। इनमें 9 बच्चे शामिल हैं जो शहर के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते है। वहीं, एक दिन में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 11 दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को खेतान स्कूल के 13 बच्चों सहित तीन अध्यापकों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को आठ कोरोना संक्रमित बच्चों की पुष्टि हुई थी। पिछले चार दिनों में कोरोना संक्रमित बच्चों की संख्या 30 से ज्यादा होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से पत्र जारी कर कोरोना के लक्षण वाले विद्यार्थियाें की सूचना हेल्पलाइन नंबर पर देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

खांसी-जुकाम हो या बुखार तुरंत 1800492211 पर दें सूचना
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी स्कूलों को सूचना दी गई है। जारी सूचना में कहा गया है कि जिले में कोविड महामारी के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रख खांसी, जुकाम, बुखार, दस्त या कोविड के अन्य लक्षण वाले बच्चे की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1800492211 के अलावा ई-मेल आईडी ष्द्वशद्दड्ढठ्ठह्म्ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व जारी किया गया है। जिससे समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में भर्ती बच्चों की छुट्टी
रविवार को कोरोना संक्रमित दो स्कूली छात्रों को निजी अस्पताल से सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनों ही बच्चे बुखार, गले में दर्द और उल्टी-दस्त से पीड़ित थे। मंगलवार को दोनों ही बच्चों की सेहत में सुधार के बाद अभिभावकों ने होम आइसोलेशन की अनुमति लेकर बच्चों को डिस्चार्ज करा लिया।
सिर्फ कोविड अस्पताल में ही होगा इलाज
कोरोना संक्रमित मरीजों को अगर अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है तो सिर्फ नोएडा के कोविड अस्पताल का ही विकल्प है। जिले के अन्य सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को नॉन कोविड घोषित किया जा चुका है। इन अस्पतालों में आने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

जिले में कोरोना
98743 लोग अब तक कोरोना संक्रमित
98163 लोग दे चुके हैं कोरोना को मात
490 कोरोना संक्रमितों की हो चुकी है मौत
आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार लक्षण वाले मरीजों की ही जांच की जा रही है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने में लोग किसी तरह की कोताही न बरतें। अफवाहों पर ध्यान न देकर बच्चों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें। -डॉ. सुनील कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed