फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nikki's murder accused filed an application for bail

Noida News: निक्की के हत्या के आरोपियों ने जमानत के लिए दाखिल की अर्जी

Tue, 09 Sep 2025 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Nikki's murder accused filed an application for bail
आरोपियों के वकील ने कहा- कई साक्ष्य मौजूद, मजबूती से करेंगे पैरवी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव में विवाहिता निक्की भाटी की जलाकर हत्या करने के मामले में आरोपियों ने मंगलवार को अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की। आरोपित पक्ष के अधिवक्ता अमित भाटी बोड़ाकी ने बताया कि आरोपी विपिन, उसके भाई रोहित, पिता सत्वीर, मां दया की ओर से अलग अलग जमानत अर्जी की गई है। न्यायालय में इस पर जल्द सुनवाई होगी। कई अहम साक्ष्य मौजूद हैं। जमानत अर्जी की पैरवी के लिए न्यायालय में पूरी मजबूती के साथ अपनी बात रखेंगे।
इससे पहले विपिन के चाचा ने शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में जांच के लिए पत्र सौंपा था। आरोपी के परिजन ने मांग की है कि मामले की सही जांच के लिए सिरसा टोल प्लाजा और फोर्टिस अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित की जाए। आरोपियों, मृतका, उसकी बहन कंचन के मोबाइल की गूगल लोकेशन टाइमलाइन को जांच में शामिल किया जाए। सभी का मोबाइल फोन जब्त कर तकनीकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

---
आरोपियों की जमानत खारिज कराने के लिए बच्चे और बहन के बयान होंगे अहम
21 अगस्त को सिरसा गांव में निक्की भाटी की झुलसकर मौत हो गई थी। इसका आरोप ससुराल पक्ष पर है। इसमें मुख्य आरोपी निक्की के पति विपिन को बनाया गया है। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए निक्की की जलाकर हत्या की गई है। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से मृतका के पुत्र के साथ मायके वालों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस को दिए बयान में निक्की के नाबालिग पुत्र ने बताया कि उसके पिता ने लाइटर से मां को जलाया था। बाद में पीछे के रास्ते भाग गया था। पुलिस की ओर से मृतका के पुत्र और उसकी बहन के बयान को अहम माना गया है। दोनों के बयान आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कराने में अहम साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article