फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nikki murder case: Father said- bulldozers were run on Vipin's house

निक्की हत्याकांड : पिता ने कहा- विपिन के घर पर चले बुलडोजर

Sun, 24 Aug 2025 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Nikki murder case: Father said- bulldozers were run on Vipin's house
ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन

निक्की के पिता भिकारी सिंह का कहना है कि मुठभेड़ में विपिन के सीने में गोली लगनी चाहिए थी। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले नहीं तो उसके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। यहां बाबा की सरकार है। जिस तरह विपिन से मुठभेड़ हुई है उसी तरह से अन्य आरोपियों से भी होनी चाहिए। अगर आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिलेगी तो पुलिस अधिकारियों के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठेंगे। वहीं, अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि भिकारी सिंह ने हाल ही में मर्सिडीज कार खरीदी थी जिस पर विपिन की नजर थी। विपिन मर्सिडीज की भी मांग कर रहा था। ब्यूरो
--------------
सोशल मीडिया पर पूरे दिन छाया रहा मुद्दा
हत्या का मामला रविवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाया रहा। ग्रेटर नोएडा हैशटैग पर पूरे दिन ट्रेंड करता रहा। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही, मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की। पूरे दिन एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लोगों ने पोस्ट कर पीड़िता के हक में आवाज उठाई। साथ ही, दहेज हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि ग्रेटर नोएडा से आया दहेज हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक है। घोर निंदनीय है। दहेज लालच का दूसरा नाम है और नारी के साथ भेदभाव का सबसे वीभत्स रूप भी। इसकी जड़ में नारी को दोयम दर्जे का मानने की सामंती सोच सक्रिय होती है। इस सोच को बदलने के लिए सरकार से लेकर समाज तक को अति सक्रिय होकर सकारात्मक वातावरण बनाना पड़ेगा। हत्या करने वाले ऐसे लोगों ने स्वयं अपने लिए एक ऐसी सजा को चुना है जिसमें उनके साथ परिवार के निर्दोष लोग भी सारा जीवन मानसिक सजा को भुगतने का दंश झेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने एक्स पर लिखा कि हम निक्की के लिए न्याय की माग करते हैं और प्रशासन से अपील करते हैं कि चार्जशीट शीघ्र दाखिल कर केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। साथ ही, गवाहों की सुरक्षा और पीड़ित परिवार को समुचित सहायता मिले। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

---------
एक लड़की से अवैध संबंध का वीडियो वायरल
विपिन के एक लड़की से अवैध संबंध को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो 2024 का बताया जा रहा है। आरोप है कि विपिन कार में एक लड़की के साथ पकड़ा गया था। कुछ लोग उसके साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार में एक लड़की बैठी है। कार के बाहर मौजूद लोग आरोपी का कॉलर पकड़कर माफी मंगवा रहे हैं। हालांकि, वीडियो के बारे में परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस घटना बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed