फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NGT reprimands authority for putting dirt in green belt

ग्रीन बेल्ट में गंदगी डालने पर एनजीटी ने प्राधिकरण को लगाई फटकार

Tue, 15 Sep 2020 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
NGT reprimands authority for putting dirt in green belt
ग्रीन बेल्ट में डाली गंदगी, एनजीटी ने प्राधिकरण को लगाई फटकार
विज्ञापन

नोएडा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने ग्रीन बेल्ट में सीवर की गंदगी डालने पर नोएडा प्राधिकरण को फटकार लगाई है। ट्रिब्यूनल ने इससे पर्यावरण को क्षति पहुंचने के अलावा रोग फैलने और लोगों के बीमार होने की आशंका जताई है। एनजीटी ने प्राधिकरण से 3 अक्तूबर तक कार्रवाई के साथ जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

एनजीटी ने कहा कि शहर में ड्रेन और सीवेज के निस्तारण को लेकर प्राधिकरण का प्रबंधन पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। खास बात यह कि एनजीटी की बेंच ने कहा कि अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो एक्ट के तहत प्राधिकरण की सीईओ को इसका जिम्मेदार माना जाएगा। इस बाबत नोएडा के निवासी नरेंद्र सिंह चंचल ने एजीटी में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने नोएडा प्राधिकरण पर सीवेज लाइन के बेहतर नहीं होने का आरोप लगाया था। साथ ही सीवर का पानी ग्रीन बेल्ट में जाने की बात बताते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई थी। मामले में उन्होंने फोटोग्राफ सहित कुछ शिकायतों की कॉपी भी उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed