{"_id":"696bac15101f37ac470f4df8","slug":"newly-elected-executive-committee-of-the-bar-association-took-oath-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, समारोह में प्रशासनिक जज अजित कुमार रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, समारोह में प्रशासनिक जज अजित कुमार रहे मौजूद
Sat, 17 Jan 2026 09:04 PM IST
विकास कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 17 Jan 2026 09:04 PM IST
सार
समारोह के दौरान उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति व प्रशासनिक जज गौतमबुद्धनगर अजित कुमार मौजूद रहे। अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि न्यायमूर्ति ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है।
विज्ञापन
नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूरजपुर स्थित बार सभागार में शनिवार को जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित मनोज भाटी (बोड़ाकी), सचिव पद पर शोभाराम चंदीला सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता देवी शरण शर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
समारोह के दौरान उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति व प्रशासनिक जज गौतमबुद्धनगर अजित कुमार मौजूद रहे। अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि न्यायमूर्ति ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है। बार व बेंच के समन्वय से ही न्यायिक प्रणाली को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्यायिक गरिमा को और ऊंचा उठाने का कार्य करेगी। सचिव शोभाराम चन्दीला ने बताया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ता हितों, न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और बार की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव, कॉमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी रविन्द्र नाथ दुबे, एमएसीटी कोर्ट के पीठासीन अधिकारी वत्सल श्रीवास्तव, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष नागसेन चंदेला, सतीश कुमार, रामशरण नागर, राजेन्द्र नागर, विजय सिंह चौधरी, संजय सिंह भाटी, विपिन कुमार भाटी, पूर्व सचिव सुनील राव, केके सिंह मौजूद रहे। न्यायमूर्ति के आगमन के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन
इन अधिवक्ताओं ने भी ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर छत्तरपाल सिंह, उपाध्यक्ष के पद महेंद्री उर्फ मुस्कान, कोषाध्यक्ष के पद पर कल्याण सिंह नागर, सह सचिव प्रशासनिक के पद पर सिंहराज चौधरी, सह सचिव सांस्कृतिक के पद पर सोनम यादव व सह सचिव पुस्तकालय के पद पर अधिवक्ता अमित कुमार ने शपथ ली।