{"_id":"63a1f2686aa79d5c5e4ae004","slug":"newborn-girl-found-in-bushes-near-girls-hostel-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: गर्ल्स हॉस्टल के पास झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, आसपास मंडरा रहे थे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: गर्ल्स हॉस्टल के पास झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, आसपास मंडरा रहे थे कुत्ते
Tue, 20 Dec 2022 11:05 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:05 PM IST
सार
कड़ाके की सर्दी में एक नवजात बच्ची नॉलेज पार्क स्थित गर्ल्स हॉस्टल के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़ाके की सर्दी में एक नवजात बच्ची नॉलेज पार्क स्थित गर्ल्स हॉस्टल के पास झाड़ियों में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की देखरेख में बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए और अस्पताल आदि से संपर्क कर बच्ची के माता-पिता का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को नईमुद्दीन नाम का व्यक्ति गुम हुए गधे की तलाश गर्ल्स हॉस्टल के पास झाड़ियों में कर रहा था। तभी उसने कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची को देखा। उसके आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे। नईमुद्दीन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया। सीडब्ल्यूसी की टीम भी अस्पताल पहुंच गई है। बच्ची की नाभी में किसी अस्पताल की क्लिप लगी है।
विज्ञापन