फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New technology at JIMS will make infection testing easier

Noida News: जिम्स में नई तकनीक से आसान होगी संक्रमण की जांच

Wed, 28 Oct 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
New technology at JIMS will make infection testing easier
संवाद न्यूज एजेंसी-
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में संक्रमण से जुड़ी बीमारियों की जांच और चिकित्सा अनुसंधान को मजबूती देने के लिए आधुनिक बायोफायर फिल्म एरे सिस्टम स्थापित किया गया है। इस अत्याधुनिक तकनीक की मदद से एक ही जांच में संक्रमण फैलाने वाले कई प्रकार के रोगाणुओं की पहचान की जा सकेगी।



संस्थान के चिकित्सा अनुसंधान विभाग के अनुसार, यह मशीन कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत उपलब्ध कराई गई है। मल्टीप्लेक्स पीसीआर तकनीक पर आधारित यह सिस्टम संक्रमण की जांच को तेज और प्रभावी बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन




नई सुविधा से रोगाणुओं की समय पर पहचान करने और मरीजों के उपचार संबंधी निर्णय लेने में चिकित्सकों को सहायता मिलेगी। इसके अलावा, आणविक स्तर पर होने वाले शोध को भी बढ़ावा मिलेगा। जिम्स में इस आधुनिक उपकरण की स्थापना को जांच सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed