फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   New Noida: Land will be acquired on mix model

न्यू नोएडा: मिक्स मॉडल पर होगा जमीनों का अधिग्रहण

Sun, 09 Jul 2023 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
New Noida: Land will be acquired on mix model
न्यू नोएडा: मिक्स मॉडल पर होगा जमीनों का अधिग्रहण
विज्ञापन

- एसपीए की ओर से न्यू नोएडा का दिया गया प्रजेंटेशन, जमीन अधिग्रहण के तीन मॉडलों पर हुआ मंथन
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (डीएनजीआईआर) या न्यू नोएडा का जमीन अधिग्रहण मिक्स मॉडल पर होने की संभावना बढ़ गई है। शुक्रवार शाम को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट (एसपीए) के प्रजेंटेशन में तीन मॉडलों पर चर्चा हुई। प्राधिकरण की ओर से तीनों मॉडलों को मिक्स करने के बाद मास्टर प्लान लाने को कहा गया है। एक-दो बैठकों में प्लॉन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
दरअसल एसपीए ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। लेकिन प्राधिकरण हर बार इससे असंतुष्ट नजर आ रहा है। कई बार की मशक्कत के बाद एसपीए ने तैयार किए गए मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन शुक्रवार को दिया। इसमें उनकी ओर से तीन तरह से जमीन अधिग्रहण के मॉडल पर चर्चा की गई। नोएडा प्राधिकरण की ओर से जिन मॉडलों पर मंथन किया गया। उसमें सबसे पहले लैंड पूलिंग से जमीन अधिग्रहण करने पर बातचीत हुई। हालांकि मास्टर प्लान में यह स्पष्ट नहीं है कि जिन किसानों की जमीन ली जाएगी। उनको कितने प्रतिशत का फायदा दिया जाएगा। इसमें किसानों को 25, 30 और 40 प्रतिशत फायदा दिलाने पर मंथन किया गया। इसके अलावा यह भी तय हुआ कि प्राधिकरण खुद ही पूरे न्यू नोएडा को विकसित कर दे और जमीन अधिग्रहण करने के बाद उसकी बिक्री की जाए। वहीं तीसरे तरीके में बड़े-बड़े ग्रुप को जमीन देने पर भी बात की गई। इसमें वही ग्रुप पूरी जमीन को विकसित करेंगे। इसमें नोएडा प्राधिकरण को भी करीब 20 प्रतिशत का राजस्व मिलने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन


गुजरात जाकर भी किया गया अध्ययन
नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग के अधिकारियों की ओर से गुजरात जाकर जमीन अधिग्रहण के मॉडलों का अध्ययन किया गया। इसकी भी एक रिपोर्ट सीईओ को भेजी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर भी बैठक में चर्चा हुई। अध्ययन का मकसद यह तय करना था कि कहां के जमीन अधिग्रहण का मॉडल सबसे बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड में ले जाना है प्लान
न्यू नोएडा का मास्टर प्लान और मॉडल पर अंतिम फैसला होने के बाद पूरे प्रस्ताव को अगली बोर्ड बैठक में ले जाया जाएगा। इसके बाद इसे विकसित करने की कवायद शुरू हो जाएगी।


न्यू नोएडा फैक्ट फाइल

----------------------------

-21 हजार हेक्टेयर में बसाया जाएगा

-8811 हेक्टेयर होगा औद्योगिक क्षेत्र
-8500 करोड़ होगा पहले चरण में खर्च

-40 हजार करोड़ होगा पहले चरण में निवेश

-50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
-1000 हजार करोड़ का बजट नोएडा प्राधिकरण ने किया है पास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed