{"_id":"6197e666fba5fa05fe6f7edd","slug":"new-car-cut-off-from-gps-system-mewat-news-noi616775314","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएस सिस्टम से पकड़ी कटी हुई नई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएस सिस्टम से पकड़ी कटी हुई नई गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। शुक्रवार देरशाम खंड के गांव मांडीखेड़ा में कई घंटे तक चले पुलिस के छापे में एक कबाड़ की दुकान से जीपीएस चिप बरामद की गई है। कबाड़ की दुकान से नई पिकअप गाड़ी के कटे हुए पार्ट्स मिले हैं। जिनकी पुलिस गहराई से जांच कर रही है अभी तक चौंकने वाले तथ्य सामने आए हैं जिनके आधार पर दो पुलिस की टीमें गठित की गई हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक पिकअप गाड़ी बुधवार को दिल्ली से गायब हुई है। जिसका कोई अता पता नहीं चल रहा था लेकिन गाड़ी में लगा जीपीएस सिस्टम गांव मांडीखेड़ा के घरों में लोकेशन बता रहा था। जहां की सूचना मिल रही थी उस घर पर ताला लगा हुआ था। नगीना थाना के एसएचओ जगबीर सिंह ने बताया कि उन्हें एक फोन से सूचना मिली कि नगीना क्षेत्र के गांव मांडीखेड़ा में एक पिकअप किसी घर में छुपा रखी है जिसकी जानकारी जीपीएस सिस्टम से मिल रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आसपास के घरों में छानबीन शुरू कर दी। पता चला कि एक टिनशेड के घर में तीन दर्जन से अधिक टुकड़ों में नई पिकअप के पार्ट्स काटकर रखे हुए हैं और घर पर ताला लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस की भनक लगते ही कबाड़ की दुकान चलाने वाले लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके पर ताला को तोड़ डाला और फिर धीरे-धीरे जीपीएस सिस्टम से पिकअप गाड़ी के पार्ट्स और अन्य नंबरों की जांच शुरू की। नई पिकअप पार्ट्स से जीपीएस चिप बरामद हो गई।
3 घंटे चली पुलिस कार्रवाई
जांच अधिकारी राजबीर सिंह व यादराम ने बताया कि 3 घंटे से अधिक पुलिस कार्रवाई चली है। नई पिकअप के टुकड़ों को धीरे-धीर होमगार्ड व अन्य पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर में भरकर पुलिस थाना में पहुंचाया। नए और पुराने वाहनों को चोर यहां लाकर ओने पौने दामों में बेचते है।
विज्ञापन
घर छोड़कर भागे कबाड़ी
कबाड़ की दुकान के पीछे रहने वाले ईटों के मकान पर भी ताला जड़ा हुआ है हालांकि इधर-उधर खाने-पीने के बर्तन फैले हुए थे। कुछ चारपाई व अन्य सामान भी पड़ा हुआ था।
डीएसपी ने थपथपाई पीठ
एसएचओ जगबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में फिरोजपुर झिरका के डीएसपी ने नगीना पुलिस थाना में पहुंचकर छापेमारी करने वाली टीम का हौसला अफजाई किया है। गांव मांडीखेड़ा के पूर्व सरपंच पोप सिंह व पूर्व चेयरमैन उस्मान दुर्रानी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही ईंटों से बना टीन का यह घर तैयार हुआ है।