फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Nepalese domestic help couple took away worth rupees 15 lakh cash jewellery dollars in Greater Noida

टेस्टी मार: नेपाली बंटी-बबली ने घरवालों को खिलाया 15 लाख का फ्राइड राइस, फिर तीसरे दिन आया होश

Wed, 21 Sep 2022 05:46 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 21 Sep 2022 05:46 PM IST
सार

शुक्रवार रात दंपती ने पीड़ित परिवार को फ्राइड राइस खाने में दिए। आरोपियों ने राइस में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिससे परिवार के तीनों सदस्य बेहोश हो गए। 

विज्ञापन
Nepalese domestic help couple took away worth rupees 15 lakh cash jewellery dollars in Greater Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

घरेलू सहायिका की साजिश से डकैती की वारदात के खुलासे के बाद घरेलू सहायक दंपती के बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। बीटा-2 थाना क्षेत्र में ही स्थित दि पॉम्स सोसाइटी में रहने वाले वाले कारोबारी के परिवार को बेहोश कर नेपाली घरेलू सहायक दंपती घर में रखे लगभग 2.25 लाख नकद, 1800 अमेरिकी डॉलर, 150 ग्राम सोने के सिक्के, 40 ग्राम का हीरे जड़ा सोने का ब्रेसलेट लगभग 15 लाख की चोरी कर फरार हो गए। 

विज्ञापन

 

आरोपी दंपती ने कारोबारी विकास चक्रवती, उनकी पत्नी और बेटे को शुक्रवार रात फ्राइड राइस में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार को रविवार को 48 घंटे के बाद होश आया तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दंपती की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दि पाम्स सोसाइटी में रहने वाले विकास चक्रवती ने बीटा-2 थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उन्होंने अप्रैल माह में नेपाली मूल के प्रमोद व उनकी पत्नी गीता को घर के काम के लिए रखा था। दंपती को पूर्व में घरेलू सहायिका रही महिला ने उनसे परिचय कराया था। शुक्रवार रात दंपती ने उनके परिवार को फ्राइड राइस खाने में दिए। आरोपियों ने राइस में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिससे परिवार के तीनों सदस्य बेहोश हो गए। इसके बाद दंपती घर में रखे नकदी, आभूषण आदि चोरी कर फरार हो गए। आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। पीड़ित परिवार को 48 घंटे के बाद रविवार को होश आया तो पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने प्रमोद व गीता को कॉल की तो उनका नंबर स्विच ऑफ था। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि चावल का नमूना लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन

नहीं कराया था सत्यापन, नेपाल से लाना चुनौती
बीटा-1 में मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर सर्वज्ञ जैन के घर डकैती के बाद भी कर्मचारियों के सत्यापन नहीं कराने की बात सामने आई थी। अब, कारोबारी विकास चक्रवती के घर काम करने वाले दंपती नेपाली घरेलू सहायक सहायिका के भी सत्यापन नहीं कराने की बात सामने आई है। अगर, आरोपी वारदात कर फरार हो गए होंगे तो उनको भारत लेकर आना पुलिस के लिए चुनौती साबित होगा। तीन साल पहले भी नेपाल निवासी एक सहायक बीटा-2 थाना क्षेत्र से चोरी की वारदात कर फरार हो चुका है। हालांकि पुलिस को जानकारी मिली है कि नेपाल बॉर्डर पर बिहार के एक गांव में आरोपी का परिवार रहता है। 

 केस दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। निवासियों से अपील है कि वह अपने कर्मचारियों का सत्यापन जरूर करा लें। - अभिषेक वर्मा, डीसीपी, ग्रेटर नोएडा जोन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed