फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Neither has possession been handed over, nor is the complaint being heard.

Noida News: कब्जा मिला न शिकायत पर हो रही सुनवाई

Thu, 20 Aug 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Neither has possession been handed over, nor is the complaint being heard.
-यूपी रेरा के खरीदार ने अधिकारियों से की शिकायत, दो साल से इंतजार
विज्ञापन

-स्वामी फंड से प्रोजेक्ट पूरा होने का दिया गया था हवाला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के एक फ्लैट खरीदार ने यूपी रेरा में शिकायत पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। खरीदार का कहना है कि दो साल पहले रेरा की पीठ ने शिकायत को प्रतीक्षा में डाल दिया था। उस समय प्रोजेक्ट को स्वामी फंड से पूरा कराने का हवाला दिया गया था। इसके बावजूद अब तक न तो फ्लैट पर कब्जा मिला और न ही शिकायत पर सुनवाई शुरू हुई। खरीदार ने अधिकारियों से मामले में जल्द सुनवाई की मांग की है।
खरीदार सुनील कुमार और सुषमा ने वर्ष 2015 में जेएसएस बिल्डकॉन के ग्रेनो वेस्ट स्थित प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदा था। बिल्डर ने दिसंबर 2017 तक कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन तय समय पर कब्जा नहीं मिला। खरीदारों के अनुसार, उन्होंने फ्लैट के लिए 20 लाख रुपये से अधिक राशि बिल्डर को दी है। कब्जे के लिए लगातार बिल्डर कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद फरवरी 2023 में यूपी रेरा में शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

खरीदारों का आरोप है कि जून 2024 में यूपी रेरा की पीठ ने शिकायत को प्रतीक्षा में डाल दिया। उस समय बताया गया था कि स्वामी फंड से प्रोजेक्ट का निर्माण कराया जा रहा है और दिसंबर 2024 तक प्रोजेक्ट पूरा कर कब्जा सौंप दिया जाएगा। हालांकि, निर्धारित समय बीतने के बाद भी उन्हें फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला। खरीदारों के अधिवक्ता ने बृहस्पतिवार को यूपी रेरा में शिकायत पर सुनवाई के लिए तारीख लगाने की मांग की, लेकिन तारीख नहीं लगाई गई। इसके बाद खरीदारों ने यूपी रेरा के अधिकारियों से मिलकर मामले में जल्द सुनवाई कराने की मांग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article