फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Negligence : put fire in medical waste after testing Covid-19

लापरवाही : कोविड जांच कर मेडिकल वेस्ट में लगाई आग

Mon, 30 Nov 2020 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Negligence : put fire in medical waste after testing Covid-19
हरिदर्शन पुलिस चौकी के पास खुले में मेडिकल वेस्ट में लगाई गई आग।
लापरवाही : कोविड की जांच कर मेडिकल वेस्ट में लगाई आग
विज्ञापन

नोएडा। मेडिकल वेस्ट निस्तारण के नियम निर्धारित है। कोविड मेडिकल वेस्ट के संबंध में तो गंभीरता और बढ़ जाती है, लेकिन रविवार को दिल्ली बॉर्डर पर कोविड जांच कर रही टीम ने नियमाें को ताक पर रख मेडिकल वेस्ट को खुले में ही जला दिया। विभागीय अफसरोें ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग दिल्ली बॉर्डर पर कोविड जांच कर रहा है। दल्लूपुरा और हरिदर्शन चौक भी दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसराें ने दोनों स्थानों पर कोविड जांच कैंप लगाया। दल्लूपुरा में तो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण ठीक मिला। जबकि, हरिदर्शन चौक पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने लापरवाही बरती। शिविर में 85 लोगाें की जांच की गई। जांच के दौरान जो भी मेडिकल उपकरणों का प्रयोग किया गया, विभागीय टीम ने उसका एक ढेर बनाया और वहीं पर आग भी लगा दी। मौके पर मौजूद रहे लोगाें ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को रोक रहा है या फैला रहा है। कोरोना की स्थिति कितनी गंभीर है। इसके बाद भी मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में विभागीय कर्मियाें की लापरवाही भारी पड़ सकती है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दिल्ली से आए 169 लोगों की जांच, 7 संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को दो स्थानाें पर कैंप लगाकर कोविड जांच की। इस दौरान दिल्ली से आए 169 लोगाें की कोविड जांच की गई। इनमें से 7 संक्रमित निकले। विभागीय अफसरों के मुताबिक, दल्लूपुरा में 84 लोगाें की जांच में 4 संक्रमित मिले। जबकि ,हरिदर्शन चौक पर 85 लोगों की जांच हुई। इनमें 3 संक्रमित मिले। संक्रमितों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed