फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Negligence in road maintenance, four lakh fine on three firms

सड़क के रखरखाव में लापरवाही, तीन फर्मों पर चार लाख जुर्माना

Mon, 28 Mar 2022 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Negligence in road maintenance, four lakh fine on three firms
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने जीएम प्रोजेक्ट के निरीक्षण में सड़कों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाली तीन फर्मों पर चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही, दो सहायक प्रबंधकों से भी इस संबंध में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा तीनों फर्मों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने ईकोटेक-6,7, ईकोटेक-1 एक्सटेंशन-1 और 130 मीटर चौड़ी सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान ईकोटेक-6 व 7 में कई जगह सड़कों पर कर्व स्टोन व पोस्ट फेंसिंग टूटे मिले। सड़क की पटरी व घास की कटाई भी नहीं की गई थी। सर्विस रोड व ड्रेन की पटरी का रखरखाव भी संतोषजनक नहीं मिला। ईकोटेक-1 एक्सटेंशन-1 में 60 व 45 मीटर चौड़ी सड़क पर कई जगह कर्व स्टोन व पोस्ट फेंसिंग टूटी मिली। 130 मीटर चौड़ी सड़क पर ड्रेन की पटरी खराब हालत में मिली। कई जगह ड्रेन व कर्व स्टोन भी क्षतिग्रस्त मिले।
विज्ञापन

जीएम प्रोजेक्ट ने इन कार्यों के लिए जिम्मेदार ओम साईं एसोसिएट्स पर दो लाख रुपये, गुड इंटरप्राइजेज व नवनीत कंस्ट्रक्शन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जीएम प्रोजेक्ट ने कहा है कि किसी भी विकास कार्यों की गुणवत्ता में खामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता को परखा जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित ठेकेदार के साथ ही वर्क सर्किल के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed