फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Negligence in development works will not be tolerated: Subhita

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सुभिता

Thu, 07 Oct 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Negligence in development works will not be tolerated: Subhita
तावडू। शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई ऐसा मामला उनके संज्ञान में आया तो संबंधित कर्मचारी, अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात नूंह जिला अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका ने बृहस्पतिवार को तावड़ू शहर में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान कही।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त की तावडू नगर पालिका कार्यालय में अचानक पहुंचने से अधिकारियों व कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सबसे पहले उन्होंने शहर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका सचिव, एमई, जेई और ठेकेदार भी मौजूद रहे। नगर के बुराका पचगांव रोड व एमएसडी स्कूल के आस-पास गलियों में बिछाई जा रही टाइल्स की गुणवत्ता की जांच, प्रयोग में लाई जा रही सामग्री का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मिली खामियों को लेकर संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। इसके अलावा नगर के नूंह रोड पर निर्माणाधीन एक व्यावसायिक भवन को लेकर नगर पालिका जेई को कार्य के दौरान नियमों का पालन करने की जांच करने का मौखिक आदेश दिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर उन्हें कुछ शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर उन्होंने बृहस्पतिवार को कार्यों का मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया है। वहीं उन्होंने कहा कि शहर में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवनों की भी जांच की जाएगी यदि नियमों को दरकिनार करते हुए ऐसे निर्माण कार्य किए जा रहे हैं तो उनके खिलाफ अवश्य कार्रवाई की होगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक शहर में प्लॉट व मकान मालिकों की आईडी से संबंधित समस्या का भी समाधान कर लिया गया है। इस दौरान उनके साथ तावडू नगर पालिका सचिव सुनील रंगा, एम ई मनीष सहरावत जे ई राशिद ,नगरपालिका चेयर पर्सन मनीता गर्ग व ठेकेदार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed