फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NEET-2020: Mobile book and bag will not be able to bring testers

नीट-2020: मोबाइल, किताब व बैग नहीं ला सकेंगे परीक्षार्थी, 3863 केंद्रों पर 13 सितंबर को होगी परीक्षा

Fri, 11 Sep 2020 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
NEET-2020: Mobile book and bag will not be able to bring testers
Neet Jee Mains Exam 2020 - फोटो : पीटीआई
मेडिकल दाखिले के लिए होने वाली नीट-2020 में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल, बैग और किताब नहीं ला सकेंगे। 13 सितंबर को होने वाली नीट तथा अन्य परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 3,863 कर दी है। अब एनटीए प्रवेश पत्र के साथ यह सूची भी जारी करेगी कि छात्र और अभिभावक परीक्षा केंद्र में क्या ला सकते हैं और क्या नहीं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय और एनटीए की एसओपी के के मुताबिक नीट में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों को कोरोना संक्रमित न होने का स्व-प्रमाणित घोषणापत्र देना हेागा। परीक्षा के लिए पेन छात्र घर से लेकर आएंगे। परीक्षा कक्ष में पेन या पेंसिल का लेन-देन नहीं कर सकेंगे। बुखार, सर्दी, खांसी वाले छात्र या किसी अन्य कर्मी को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। यदि गेट पर कोई ऐसा पाया जाता है तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र से बाहर तक छह-छह फीट दूरी का पालन अनिवार्य होगा। सभी परीक्षार्थियों को तीन परत वाला मॉस्क और ग्लब्स पहनकर परीक्षा देनी होगी। पानी की बोतल और सेनेटाइजर लाने की अनुमति रहेगी। अब तक छात्र मोबाइल और किताब बैग में रखकर केंद्र के खुले मैदान में रख देेते थे। इस बार नीट के लिए 15,97,433 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


डिजिटल सिग्नेचर से जांच करें
परीक्षा केंद्र में अंगूठे का निशान नहीं लगाया जाएगा। इसके लिए छात्र घर से सादे कागज पर अंगूठे का निशान लगाकर लाएंगे। इसके अलावा छात्रों को क्रॉस चेक करने के लिए डिजिटल सिग्नेचर से जांचा जा सकता है। क्यूआर कोड से छात्र का एडमिट कार्ड और पहचान पत्र स्कैन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 मिनट के स्लॉट में 80 छात्र आएंगे
एनटीए ने छात्रों को प्रवेश पत्र पर जारी स्लॉट के मुताबिक आने को कहा है। इसमें 40 मिनट के स्लॉट में 80 छात्र केंद्र पहुंचेंगे। जेईई में यह आंकड़ा सौ था। मेटल डिटेक्टर जांच को देखते हुए अभ्यर्थियों को अभूषण तथा घड़ी न पहनने की सलाह दी गई है। धार्मिक रिवाज के तहत कृपाण, मंगलसूत्र, बिछिया आदि पहनने वाले अभ्यर्थियों को जांच के लिए परीक्षा केंद्र जल्दी पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed