फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NEA delegation met the Additional Commissioner

Noida News: एनईए प्रतिनिधिमंडल ने अपर आयुक्त से की मुलाकात

Fri, 30 Jan 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
NEA delegation met the Additional Commissioner
नोएडा (संवाद)। नोएडा आंत्रप्रिन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में सेक्टर-148 स्थित कार्यालय में अपर आयुक्त, राज्य कर गौतमबुद्ध नगर जोन संदीप भागिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योगों से जुड़ी जीएसटी संबंधी व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया। एनईए अध्यक्ष ने बताया कि 22 सितंबर 2025 से जीएसटी ढांचे में किए गए बदलावों के बाद बड़ी संख्या में उद्यमी इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर के दायरे में आ गए हैं। प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी न होने के कारण उद्यमियों को रिफंड क्लेम में कठिनाई हो रही है। इसको देखते हुए एनईए भवन में विभागीय अधिकारियों द्वारा विशेष कार्यशाला आयोजित करने का अनुरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल में आलोक कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अनिल गुप्ता, गौरव कपूर और प्रवीन गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed