फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NDMC distributes sweets to cleaners on receiving awards

Noida News: अवॉर्ड मिलने पर एनडीएमसी ने सफाई सेवकों को बांटी मिठाई

Fri, 18 Jul 2025 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
NDMC distributes sweets to cleaners on receiving awards
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने स्वच्छ सर्वेक्षण में सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवाॅर्ड मिलने पर शुक्रवार को सफाई सेवकों को बधाई दी। एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने पालिका केंद्र में सफाई सेवकों के बीच जाकर मिठाई बांटी। चहल ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार एनडीएमसी की पूरी टीम, सफाई सेवकों और उन सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास है जिन्होंने राजधानी को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाने में योगदान दिया है। चहल ने एनडीएमसी क्षेत्र के नागरिकों और आगंतुकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ एक संस्था का नहीं, बल्कि हर स्वच्छता सैनिक, नागरिक और सहयोगी का है। इस मौके पर सफाई सेवकों के साथ विभिन्न सर्किलों के सेनेटरी इंस्पेक्टर, पर्यवेक्षक और चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed