फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NCC cadets of GBU brought laurels to the army at the Army Attachment Camp.

Noida News: आर्मी अटैचमेंट कैंप में जीबीयू के एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया मान

Thu, 18 Jun 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets of GBU brought laurels to the army at the Army Attachment Camp.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने फतेहगढ़ कैंटोनमेंट में आयोजित आर्मी अटैचमेंट कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। 2 से 12 जून तक आयोजित शिविर में 31 यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से सीपीएल मेधावी गुप्ता, सीपीएल डिंपल, एलसीपीएल संस्कृति सिंह, कैडेट सिमोन और कैडेट अमीषा भारती ने भाग लिया। कैंप में कैडेट्स को एम्बुश एवं पेट्रोलिंग, ड्रिल, पीटी, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, वेपन ट्रेनिंग और ड्रोन संचालन जैसी सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। सीपीएल मेधावी गुप्ता ने कैंप सीनियर के रूप में नेतृत्व और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया। फ्लैग एरिया प्रतियोगिता में सीपीएल डिंपल और कैडेट सिमोन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. भावना जोशी ने कहा कि शिविर से मिले अनुभव कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed