{"_id":"65d76ac183dfd770a20f41f6","slug":"nbcc-gets-approval-to-complete-five-projects-of-amrapali-noida-news-c-340-1-del1011-40427-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनबीसीसी को आम्रपाली की पांच परियोजनाएं पूरी करने की मंजूरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनबीसीसी को आम्रपाली की पांच परियोजनाएं पूरी करने की मंजूरी मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सैद्धांतिक रूप से दी मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
-- -- -- --
10 हजार करोड़ की परियोजनाएं कई वर्षों से रुकी हुईं हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) की ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली की रुकी हुईं पांच परियोजनाओं को पूरा करने की अड़चन दूर हो गई है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एनबीसीसी के सीएमडी केपी महादेवस्वामी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सैद्धांतिक रूप से फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को मंजूरी दे दी है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे वित्तीय जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी। करीब 10 हजार करोड़ रुपये की यह परियोजनाएं एक दशक से अधिक समय से रुकी हुईं हैं।
उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एनबीसीसी को मार्च, 23 में कहा था कि वह आम्रपाली की परियोजनाओं के एफएआर पर प्रस्ताव तैयार करे। इससे एनबीसीसी को नए आवास बनाने, बेचने और लंबित बकाया का भुगतान करने के लिए आय अर्जित करने की इजाजत मिलेगी। पांचों परियोजनाएं 305.59 एकड़ के कुल भूखंड क्षेत्र में फैली हुई हैं। इसमें से 75.24 एकड़ खाली भूखंड क्षेत्र विकास के लिए तय किया गया है। करीब 1.6 करोड़ वर्ग फुट एफएआर के लिए तैयार है। यहां 4बीएचके, 3बीएचके और 2बीएचके समेत दूसरे प्रीमियम श्रेणी के फ्लैट बनेंगे। इमारत चार से आठ मंजिल की होंगी। वहीं, हर मंजिल पर फ्लैट की संख्या अलग रहेगी। सभी परियोजनाओं को मिलाकर 80 टावर बनेंगे। बेसमेंट क्षेत्र को छोड़कर निर्मित क्षेत्र लगभग 2.23 करोड़ वर्ग फुट तक पहुंचने का अनुमान है।
26 में से 12 परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा
मौजूदा समय में नोएडा में 11, ग्रेटर नोएडा में 14 और मानेसर में एक परियोजना के साथ अम्रपाली की कुल 26 परियोजनाएं हैं। 12 परियोजनाएं जिसमें ईडन पार्क, सफायर-1, प्रिंसली एस्टेट, सिलिकॉन सिटी-1, प्लेटिनम व टाइटेनियम, जोडियक और सिलिकॉन-2 नोएडा में स्थित हैं और कैसल, लेजर वैली विला, सेंचुरियन पार्क लो राइज व ओ2 वैली, किंग्सवुड लेजर पार्क परियोजनाएं ग्रेटर नोएडा में हैं। इनका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में 14 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
यह हैं ग्रेनो की पांच परियोजनाएं
सेंचुरियन पार्क (जीएच-05, सेक्टर टेक जोन-4)
गोल्फ होम्स (जीएच-02, सेक्टर-4)
लेजर पार्क (जीएच -01, टेक जोन-4)
लेजर वैली (जीएच-02, टेक जोन-4)
ड्रीम वैली (जीएच-09, टेक जोन-4)