फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Naxalite area commander arrested for working with woman

महिला संग मजदूरी कर रहा नक्सली एरिया कमांडर गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2022 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Naxalite area commander arrested for working with woman
ग्रेटर नोएडा। बिहार पुलिस और एसटीएफ ने शनिवार रात ग्रेनो वेस्ट से नक्सली एरिया कमांडर विडियो कोड़ा उर्फ कारेलाल कोड़ा (32) को सहयोगी पायल उर्फ पोली (22) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली बिहार के मुंगेर जिले से दस माह से फरार थे और ग्रेनो वेस्ट स्थित एक सोसाइटी की निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी कर रहे थे। दोनों को शरण देने वाले जीजा को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2021 को मुंगेर में पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में वांछित कोड़ा को बिहार पुलिस व एसटीएफ तभी से तलाश रहीं थीं। शनिवार रात सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ग्रेनो वेस्ट में मिलने पर बिहार एसटीएफ के सीओ सुनील शर्मा पुलिस के साथ यहां पहुंचे। पुलिस ने बिसरख बस्ती के पीछे से कोड़ा व महिला साथी पायल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जीजा धर्मेंद्र को भी हिरासत में लिया। धर्मेंद्र पहले से ग्रेनो वेस्ट की बिहारी मार्केट में रह रहा था। धर्मेंद्र ने ही दोनों को यहां कमरा दिलाया था।
विज्ञापन

सरिया बांधने का करने लगे थे काम
दोनों नक्सली निर्माणाधीन साइट पर सरिया बांधने का काम कर रहे थे और साथियों से यहां काम की तलाश में आने की बात कहते थे। उनका व्यवहार भी अन्य मजदूरों के साथ सामान्य था। इससे किसी को भी उनके नक्सली होने की खबर नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस-खुफिया विभाग नहीं लगी भनक
पुलिस का दावा है कि दोनों नक्सली यहां दस दिन से रह रहे थे। आरोपी लोकेशन बदलते रहते थे, लेकिन आरोपी लगभग दस माह से फरार थे। आशंका है कि आरोपी लंबे समय से गौतमबुद्ध नगर या फिर दिल्ली-एनसीआर में छिपे थे। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस व खुफिया विभाग को भी इनकी खबर नहीं लगी।
50 हजार के इनामी कोड़ा पर 17 केस
कोड़ा पर 50 हजार का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ बिहार के जिला मुंगेर, जमुई और लखीसराय में 17 मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकांश हत्या, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला और बलवे आदि के हैं। पोली नक्सलियाें के महिला दस्ते की सक्रिय सदस्य है। इस पर भी तीन केस दर्ज हैं।

पहले भी ली है जिले में नक्सलियों ने शरण
यूपी एटीएस ने अक्टूबर 2016 में नोएडा सेक्टर-49 से 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 6 पिस्टल, 50 कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद हुए थे। इसमें बम बनाने से संबंधित सामान भी शामिल था। आरोपी एक सप्ताह में बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। वहीं, सेक्टर-20 से नक्सली कमांडर सुधीर भगत को 27 मार्च 2018 को सेक्टर-5 स्थित हरौला गांव से गिरफ्तार किया गया था। सुधीर 2015 से फर्जी दस्तावेज के आधार पर यहां रहकर बीटेक कर रहा था। सुधीर पर बिहार में एक फैक्टरी में बम धमाका करने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed