फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Natwarlal's partner Johnson, a citizen of China, arrested

नटवरलाल का पार्टनर चीन का नागरिक जॉनसन गिरफ्तार

Thu, 14 Jul 2022 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Natwarlal's partner Johnson, a citizen of China, arrested
ग्रेटर नोएडा। अवैध रूप से ग्रेनो में रह रहे चीन के नागरिकों के मामले में एसटीएफ को एक और सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने बुधवार को इकोटेक थ्री के उद्योग केंद्र की एक फैक्टरी से घरबरा स्थित रिवेरिया वैली गेस्ट हाउस में पब-बार-कसीनो चलाने वाले चीन के नागरिक जॉनसन (27) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के नाम पर ही गेस्ट हाउस का एग्रीमेंट हुआ था। इसका असली नाम हिझुआंग-झुआंग है।
विज्ञापन

जू फाई और रवि नटवरलाल के साथ जॉनसन पार्टनर था। इसी गेस्ट हाउस में 18 दिन बिताने वाले चीन के दो नागरिकों के नेपाल बार्डर पर बिना वीजा के पकड़े जाने के बाद से जॉनसन फरार था। जॉनसन गेस्ट हाउस में उत्तर पूर्वी राज्य की गर्लफ्रेंड के साथ रहता था। गर्लफ्रेंड के जरिये ही जॉनसन बैंक खाता संचालित करता था। अब एसटीएफ इसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

छिपकर सीमा पार करने की फिराक में था
फरार होते समय जल्दबाजी में जॉनसन वीजा लेना भूल गया था। बिना वीजा के वह चीन नही लौट पा रहा था। ऐसे में वह भारतीय सीमा से छिपकर चीन या अन्य किसी देश में भागने की फिराक में था, लेकिन एसटीएफ ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से रह रहे चीन के 14 नागरिक हिरासत में
नोएडा। सेक्टर-48 में अवैध रूप से रह रहे चीन के 14 नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला भी शमिल है। डीसीपी राजेश ने बताया कि चीन के नागरिकों का वीजा 2020 में खत्म हो गया था। सभी फेज टू की एक मोबाइल कंपनी में काम कर रहे थे। वीजा बढ़ाने के लिए इन्होंने आवेदन किया था जिसे स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद भी यह लोग अवैध रूप से रह रहे थे। आरोपियों की पहचान जुन्हुई यीन, चुन्लुई कांग, हान्ंग लिंक क्यू, शिलांग, जिंताओ झांग, फैह्यान टैंग, टैन यांग, शियोंग झाओ, येंगली झांग, जी ल्यू, खाओ वैंग, डाओलिन झांग, हिकस्यो पैन और हुआन येन्जिंग के रूप में हुई है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट से मिली सूचना के बाद इन्हें हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed