फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Names of others including sacked Inspector Chavez included in FIR

बर्खास्त इंस्पेक्टर शावेज सहित अन्य के नाम एफआईआर में शामिल

Wed, 08 Dec 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Names of others including sacked Inspector Chavez included in FIR
नोएडा (सुशांत समदर्शी)। 25 लाख रुपये और क्रेटा कार लेकर बदमाशों को छोड़ने के मामले में बर्खास्त किए गए इंस्पेक्टर शावेज खान सहित अन्य आरोपी पुलिसकर्मियों के नाम इंदिरापुरम थाने की एफआईआर में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि शावेज व क्रेटा कार की तलाश के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इंदिरापुरम पुलिस की जांच में शावेज और कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए हैं। ऐसे में एटीएम हैक कर रुपये निकालने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बदमाशों के मुकदमे में शावेज खान व अन्य पुलिसकर्मियों के नाम शामिल किए गए हैं। जल्द ही इंस्पेक्टर समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गिरोह व पुलिसकर्मियों के बीच संपर्क की जांच
इंदिरापुरम पुलिस गिरोह के बदमाशों और नोएडा में भंग की गई स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के बीच संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाशों के साथ कुछ पुलिसकर्मियों का पहले से संपर्क था। इसमें कई पुलिसकर्मियों के नाम भी सामने आए हैं। इनकी भी जांच की जा रही है। इस बारे में गाजियाबाद पुलिस आसपास के जिलों की पुलिस से भी सहायता ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी जांच के घेरे में
इंदिरापुरम पुलिस और नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की टीमें अलग-अलग जांच कर रही हैं। इंदिरापुरम पुलिस एटीएम हैक करने वाले गिरोह से संबंध और शामिल पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी से लेकर क्रेटा की बरामदगी में लगी हुई है, जबकि नोएडा पुलिस इस बारे में जांच कर रही है कि तीन बर्खास्त पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य आठ पुलिसकर्मियों की क्या भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed