फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   nabbed for food adultration thrice will be framed as mafia

बार-बार मिलावटी सामान बेचा तो खाद्य मानकर होगी कार्रवाई

Fri, 27 Sep 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
nabbed for food adultration thrice will be framed  as mafia
बार-बार मिलावटी सामान बेचा तो खाद्य माफिया मानकर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

नोएडा। मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर नकेल कसने के लिए डीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि यदि एक दुकानदार तीन बार गड़बड़ी करता पाया जाता है तो उसे खाद्य माफिया मानकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बृहस्पतिवार को मिलावटी खाद्य सामग्रियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी रहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कई रेस्तरां और अन्य जगहों पर औचक निरीक्षण कर नमूने भरे।
जिला अभिहीत अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेनू सिंह ने बृहस्पतिवार को नोएडा सेक्टर-75 स्थित हैवन हॉस्पिटेलिटी कॉफी हाउस का निरीक्षण कर वहां से दूध का सैंपल भरा। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह ने सेक्टर-104 नोएडा स्थित गुलाबवाला रेस्तरां का निरीक्षण कर छेना मिठाई और बेसन के लड्डू के नमूने लिए। जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनरेश ने सेक्टर-6 स्थित पनीर मसाला का निरीक्षण कर नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता ने रन्हेरा जेवर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए। नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हर व्यक्ति को शुद्ध भोजन और खाद्य सामग्री लेने का अधिकार है। यदि कोई भी दुकानदार या संस्थान गलत करता हुआ पाया जाता है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। तीन बार ऐसा करते हुए पाए जाने पर खाद्य माफिया मानकर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। - बीएन सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed