{"_id":"63d78c12b4051a697c0d3556","slug":"na-na-news-c-25-1-45237-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मनमानी पड़ी संविदा चालकों को भारी, 3 की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मनमानी पड़ी संविदा चालकों को भारी, 3 की संविदा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 20 नंबर हैं।
- मानक के अनुसार बसों का संचलन न करने पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। रोडवेज के तीन संविदा चालकों की मनमानी उनके लिए भारी पड़ गई । बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं। उनके द्वारा मानक के अनुसार बसों का संचालन नहीं किया गया। तीनों संविदा चालकों की संविदा को समाप्त करने की कार्रवाई सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने की है।
डिपो के चालक दुर्वेश कुमार सितंबर से बिना बताए हुए अनुपस्थिति चल रहे हैं। सितंबर माह में उनके द्वारा एक दिन कार्य कर 142 किलोमीटर बस का संचालन किया गया। इसके बाद अक्तूबर से जनवरी तक एक भी दिन भी ड्यूटी नहीं की गई। सूचना के बाद भी उपस्थित नहीं हुए। चालक राजवीर सिंह के द्वारा भी ड्यूटी में मनमानी किए जाने का मामला संज्ञान में आया। उनके द्वारा अक्तूबर एक दिन भी ड्यूटी नहीं की गई। इसके बाद नवंबर में दो दिन ड्यूटी की गई। दिसंबर और जनवरी में वह ड्यूटी नहीं आए। लगातार बिना बताए वह ड्यूटी से नदारद हैं। वहीं संविदा चालक आकाश भी बिना बताए ही ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे है।
तीनों चालकों के द्वारा बिना बताए अनुपस्थिति रहने और मानक के अनुसार बसों का संचालन न करने के मामले को सहायक क्षेत्रीय अधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने संविदा चालकों की संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यह है मानक
संविदा चालक के लिए बसों का एक माह में 5000 किलोमीटर का संचालन किया जाना चाहिए। वहीं एक माह में 22 दिनों तक ड्यूटी करना होता है। जिनकी संविदा समाप्त हुई उनके द्वारा पिछले कई माह से मानक के अनुसार बसों का संचालन नहीं किया जा रहा था।
तीनों ही संविदा चालक बिना बताएं अनुपस्थित चल रहे हैं। उनके द्वारा मानक के अनुसार बसों का संचालन नहीं किया गया है। जिसके चलते संविदा चालकों की संविदा को समाप्त किया गया है। - संजीव कुमार, एआरएम।