{"_id":"63d77e7346f0216a011dd940","slug":"na-na-news-c-25-1-45179-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 03, 04, 05 नंबर हैं।
कोहरे के कारण कादरगंज पुल पर हुआ हादसा, तीन अन्य घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजडुंडवारा । सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज पुल पर कोहरे के कारण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क हादसे में मौत ट्रैक्टर चालक ध्यानपाल (35) निवासी नगला बख्ती की हुई। वह शनिवार की रात्रि लगभग सवा दो बजे गंजडुंडवारा से ईंटों से भरकर कादर चौक बदायूं ले जा रहा था। जब वह कादरगंज पुल पर पहुंचा तो ट्रैक्टर खराब हो गया और वहीं खड़ा हो गया। ट्रैक्टर को ठीक करने का ट्रैक्टर सवारों के द्वारा प्रयास किया जा रहा था। कोहरा होने के कारण दृश्यता भी कम थी। इसी दौरान भूसा से भरे ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ध्यानपाल, संजीव नगला वख्ती, गब्बर व बंटू निवासी नगला मामूरगंज गंभीर घायल हो गए। गंभीर घायल चालक ध्यानपाल ने कुछ देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।
हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में मृतक ध्यानपाल के चार बच्चे हैं। जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उसकी मौत से चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठा गया। बच्चों का पिता की मौत से रो रो कर बुरा हाल था।